Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dheeraj kumar passed away banned cigrette on the sets of om namah shivaye was suffering from polio

Dheeraj Kumar: बचपन में हुआ था पोलियो; शो के सेट पर बैन की थी सिगरेट, धीरज कुमार के किस्से जो अब याद आएंगे

Tue, 15 Jul 2025 04:24 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 15 Jul 2025 04:24 PM IST
सार

Dheeraj Kumar Death News: वेटरन एक्टर-प्रोड्यूसर धीरज कुमार का 79 साल की उम्र में 15 जुलाई को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 16 जुलाई को किया जाएगा। चलिए आपको बताते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्प किस्से।

विज्ञापन
Dheeraj kumar passed away banned cigrette on the sets of om namah shivaye was suffering from polio
धीरज कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड और टीवी जगत के दिग्गज एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर धीरज कुमार का 15 जुलाई को निधन हो गया। निमोनिया के चलते उन्होंने 79 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका अंतिम संस्कार 16 जुलाई को किया जाएगा, जिससे पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए सुबह 6 बजे से 10 बजे तक उनके घर पर रखा जाएगा।
विज्ञापन


एक्टिंग से की थी शुरुआत
दिग्गज एक्टर-प्रोड्यूसर ने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में सुबह करीब 11:40 मिनट पर अंतिम सांस ली। उन्होंने अपने लंबे करियर में कई लोकप्रिय शोज और फिल्मों में काम किया था। साल 1970 में उन्होंने बतौर एक्टर फिल्म 'दीदार' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया जिसमें 'रातों के राजा', ‘बहारों फूल बरसाओ’, ‘शराफत छोड़ दी मैंने’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘सर्गम’, ‘क्रांति’, ‘मान भरों सजना’ जैसी फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन


धीरज कुमार ने सेट पर बैन कर दी थी सिगरेट
धीरज कुमार के दूरदर्शन के लोक्रप्रिय शो 'ओम नम: शिवाय' को लेकर बहुत सारे किस्से हैं जो फेमस हैं। ये शो साल 1997 से 2001 तक टेलिकास्ट हुआ था। धीरज कुमार ने एक इंटरव्यू में शेयर किया था कि वो और उनकी पत्नी इस शो के निर्माता थे। उन्होंने बताया था कि सेट पर सभी लोग भगवान शिव के प्रति श्रद्धा और आदर दिखाने के लिए कुछ विशेष नियमों का पालन करते थे। पूरे सेट पर सात्विक भोजन जरूरी था और धूम्रपान पूरी तरह प्रतिबंधित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


उन्होंने ये भी बताया था कि जिस स्टूडियो में शो की शूटिंग होती थी, वहां भगवान शिव की एक प्रतिमा को स्थापित किया गया था। उस प्रतिमा को कभी हटाया या दूसरी जगह पर नहीं रखा गया था। हर दिन शूटिंग शुरू करने से पहले पूरी टीम उस मूर्ति के सामने पूजा करती थी और फिर दिन का काम शुरू होता था। 

बचपन में पोलिया से थे प्रभावित 
IMDb के मुताबिक, धीरज कुमार का जन्म 1 अक्टूबर 1944 को हुआ था। वो पटना, बिहार के एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से थे। बचपन में पोलियो के कारण उनके पैरों में कमजोरी थी, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और सिनेमा के प्रति अपने जुनून को बनाए रखा।

धीरज कुमार की शादी 
धीरज कुमार का पारिवारिक जीवन भी काफी स्थिर और सुखद रहा। उन्होंने जूबी कोचर से विवाह किया था। उनके दो संतानें हैं – बेटा सिद्धांत और बेटी सिमरन। धीरज कुमार ने 1996 में चर्चित पौराणिक धारावाहिक ‘ओम नमः शिवाय’ का निर्माण किया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि इस शो को बनाने के लिए उन्होंने करीब 9 वर्षों तक रिसर्च की थी। उन्होंने इसकी तैयारी 1987 में ही शुरू कर दी थी और कई बड़े लेखकों की मदद से इसकी स्क्रिप्ट को अंजाम दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed