फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dharmendra recommended Amitabh Bachchan name for sholay film he revealed in interview

Dharmendra: इस तरह से 'शोले' में हुई थी अमिताभ बच्चन की एंट्री, धर्मेंद्र ने किया बड़ा खुलासा

Fri, 13 Jun 2025 08:18 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 13 Jun 2025 08:18 PM IST
सार

Dharmendra On Sholay Cast: साल 1960 से लेकर 1980 तक बॉलीवुड को बेहतरीन फिल्में देने वाले अभिनेता धर्मेंद्र ने 'शोले' फिल्म की कास्ट को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि फिल्म में अमिताभ बच्चन को किस तरह लिया गया। 
 

विज्ञापन
Dharmendra recommended Amitabh Bachchan name for sholay film he revealed in interview
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धर्मेंद्र बॉलीवुड के बेहतरीन किस्सों को सुनाने के लिए जाने जाते हैं। धर्मेंद्र ने हाल ही में खुलासा किया है कि कैसे उन्होंने अमिताभ बच्चन को 'शोले' में काम दिलाया था। यह फिल्म साल 1975 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया था। 

विज्ञापन


धर्मेंद्र के पास आते थे अमिताभ 
एएनआई से बात करते हुए धर्मेंद्र ने कहा 'यह पहले ही बताया जा चुका है। हां मैंने ही उन्हें काम दिलाया। मैं तो कहता नहीं कि मैंने उनको (अमिताभ बच्चन) रोल दिलाया। अमिताभ बच्चन मुझसे मिलने आते थे। तो मैंने रमेश सिप्पी से कहा ये नया लड़का है। उसकी आवाज से लगता है कि यह बहुत अच्छा काम करेगा। उनकी जो अंदर से चाहना थी, जो खुद से प्यार करने की खूबसूरती थी वो अच्छी लगी। मैंने कहा इनको ले लो।'

विज्ञापन

शत्रुघ्न सिन्हा को मिलने वाला था अमिताभ का रोल
बताया जाता है कि फिल्म 'शोले' में अमिताभ बच्चन का रोल शत्रुघ्न सिन्हा को मिलने वाला था। हालांकि बाद में धर्मेंद्र ने अमिताभ के नाम को आगे बढ़ा दिया। धर्मेंद्र ने कहा कि उन्होंने 'शोले' में काम करते हुए खूब मजे किए। उन्होंने कहा 'यह फिल्म मेरे ख्याल से सदियों के लिए बन गई है।'

Dharmendra recommended Amitabh Bachchan name for sholay film he revealed in interview
शोले - फोटो : सोशल मीडिया

शोले फिल्म की कहानी
शोले फिल्म में दिखाया गया है कि एक डाकू एक गांव के लोगों को परेशान करता है। इसके बाद दो हीरो आते हैं और उस डाकू को सबक सिखाते हैं। फिल्म में धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन के अलावा। अमजद खान ने बेहतरीन किरदार निभाया है। फिल्म में हेमा मालिनी ने बसंती के किरदार को जीवंत बना दिया है।

विज्ञापन

1960 से 1980 के बीच मचाया धमाल
धर्मेंद्र ने साल 1960 में फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्हें 1960 के दशक में फिल्म 'आई मिलन की बेला', 'फूल और पत्थर' और 'आए दिन बहार के' से शोहरत मिली। उन्होंने 1960 से लेकर 1980 तक कई फिल्मों में काम किया। इस बीच वह आंखें, शिकार, आया सावन झूम के, मेरा गांव मेरा देश, यादों की बारात, चाचा भतीजा, आग ही आग, हकीकत और दिल्लगी जैसी फिल्मों में नजर आए।

धर्मेंद्र का काम
इस बीच, धर्मेंद्र 27 साल बाद अभिनेता अरबाज खान के साथ फिल्म 'मैंने प्यार किया फिर से' में काम करने के लिए तैयार हैं। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है और उम्मीद है कि यह नवंबर 2025 में सिनेमाघरों में आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed