फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dharmendra got emotional after last rituals of Manoj Kumar says mere yaar tere saath beeta har pal yaad ayega

Manoj Kumar: मनोज कुमार की अंतिम विदाई के बाद भावुक हुए धर्मेंद्र, कहा- मेरे यार तेरे साथ बीता हर पल याद आएगा

Sun, 06 Apr 2025 12:45 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 06 Apr 2025 12:45 AM IST
सार

Manoj Kumar: दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार को अंतिम विदाई देने के बाद अभिनेता धर्मेंद्र भावुक हो उठे। उन्होंने शनिवार को एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए एक भावनात्मक संदेश लिखा।

विज्ञापन
Dharmendra got emotional after last rituals of Manoj Kumar says mere yaar tere saath beeta har pal yaad ayega
धर्मेंद्र ने मनोज कुमार के लिए लिखा भावुक नोट - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार के निधन के बाद पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। फिल्म इंडस्ट्री के लोग उन्हें याद कर रहे हैं। दिग्गज स्टार धर्मेंद्र ने शनिवार को उनके साथ पुरानी यादों को ताजा किया और दिवंगत मनोज कुमार के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की। थ्रोबैक तस्वीर में दोनों सितारे मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। अपने कैप्शन में धर्मेंद्र ने उल्लेख किया कि वह मनोज कुमार के साथ बिताए पलों को हमेशा याद रखेंगे।

विज्ञापन


अंतिम विदाई के बाद भावुक हुए धर्मेंद्र
धर्मेंद्र ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक संदेश लिखा। उन्होंने अपनी पोस्ट के कैप्शन में मनोज कुमार को याद करते हुए लिखा, "मनोज, मेरे यार तेरे साथ बीता हर पल बहुत याद आएगा।" मनोज कुमार के निधन की जानकारी मिलने के बाद धर्मेंद्र उनके आवास पर भी गए थे।

विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Manoj Kumar: लोगों को प्राण में विलेन दिखा पर मनोज कुमार को चरित्र कलाकार, ‘क्रांतिवीर’ की तारीफ में ये कहा था


राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
मनोज कुमार का शनिवार को मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, सलीम खान और अरबाज खान सहित बॉलीवुड की प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। 


यह खबर भी पढ़ें: Dharmendra: 'जाने दो प्लीज, बच्चे', मनोज कुमार के घर से लौटते वक्त धर्मेंद्र ने हाथ जोड़कर की पैप्स से गुजारिश


लंबी बीमारी के बाद निधन
दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्माता का लंबी बीमारी के बाद 4 अप्रैल को सुबह 4:03 बजे मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन ने पूरी इंडस्ट्री को शोक में डाल दिया। अभिनेता ने भारतीय सिनेमा में अतुलनीय योगदान दिया है। दिवंगत अभिनेता को देशभक्ति फिल्मों जैसे ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’ और ‘शहीद’ में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता था। अभिनय के अलावा उन्होंने एक निर्देशक और निर्माता के रूप में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed