फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dharma Productions Takes Office Space on Rent in Mumbai rent 15 lakh per month

Dharma Productions: करण जौहर ने किराए पर लिया नया ऑफिस, हर महीने चुकाएंगे इतने लाख रुपये

Wed, 08 Oct 2025 02:13 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 08 Oct 2025 02:13 PM IST
सार

Dharma Productions New Office: 'माई नेम इज खान' और 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी हिट फिल्में बनाने वाले प्रोडक्शंस ने नया ऑफिस किराए पर लिया है। आइए जानते हैं इसका किराया कितना है।

विज्ञापन
Dharma Productions Takes Office Space on Rent in Mumbai rent 15 lakh per month
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'कुछ कुछ होता है' और 'कभी खुशी कभी गम' जैसी फिल्में बनाने वाले धर्मा प्रोडक्शंस ने मुंबई के अंधेरी में एक ऑफिस किराए पर लिया है। इसका मासिक किराया 15 लाख रुपये है। यह जानकारी एक वेबसाइट पर संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों से मिली है। यह ऑफिस पिछले महीने किराए पर लिया गया।
विज्ञापन

खास है अंधेरी इलाका
मुंबई का अंधेरी इलाका प्रमुख रियल एस्टेट बाजार है। यह इलाका सड़क, रेल और मेट्रो के जरिए जुड़ा है। इसके अलावा यह छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास है। यह इलाका वाणिज्यिक और आवासीय दोनों तरह की जरूरतों को पूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Dharma Productions Takes Office Space on Rent in Mumbai rent 15 lakh per month
कभी खुशी कभी गम - फोटो : इंस्टाग्राम @kajol
हर साल इतना होगा किराया
दस्तावेजों के मुताबिक धर्मा प्रोडक्शंस ऑफिस का क्षेत्रफल 5,500 वर्ग फुट है। यह ऑफिस चार वर्षों के लिए लिया गया है। पहले वर्ष के लिए मासिक किराया 15 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। हर वर्ष इसमें 5% वृद्धि होगी। इस तरह से आखिरी वर्ष तक इसका किराया 17.36 लाख रुपये तक पहुंच जाएगा। इस हिसाब से धर्मा प्रोडक्शंस चार वर्षों में 7.75 करोड़ रुपये का किराया चुकाएगा।

यह खबर भी पढ़ें: Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को मिली Y कैटेगरी की सिक्योरिटी, तैनात रहेंगे सीआरपीएफ के जवान
विज्ञापन

कलाकारों ने संपत्ति में निवेश किया
बताया जाता है कि हाल ही में अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपनी मां के साथ यहां एक जगह खरीदी है। अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, सारा अली खान और मनोज बाजपेयी सहित अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने भी सिग्नेचर बाय लोटस में संपत्तियों में निवेश किया है।

इन सितारों को लॉन्च किया
करण जौहर द्वारा स्थापित धर्मा प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड, बॉलीवुड की एक प्रमुख फिल्म निर्माण कंपनी है। इसके तहत 'माई नेम इज खान' और 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी हिट फिल्में बनी हैं। इस कंपनी की आलोचकों ने तारीफ की है। इसी प्रोडक्शन कंपनी ने आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे अभिनेताओं को लॉन्च भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed