{"_id":"68e6004db7087e92d70dbfcb","slug":"bhojpuri-superstar-pawan-singh-got-y-category-securit-ahead-of-bihar-election-2025-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को मिली Y कैटेगरी की सिक्योरिटी, तैनात रहेंगे सीआरपीएफ के जवान","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को मिली Y कैटेगरी की सिक्योरिटी, तैनात रहेंगे सीआरपीएफ के जवान
Wed, 08 Oct 2025 11:40 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:40 AM IST
सार
Pawan Singh Y Category Security: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्हें वाई कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। वह फिल्मों और गानों के अलावा राजनीति की वजह से चर्चा में रहते हैं।
विज्ञापन
पवन सिंह
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को वाई कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक यह सुरक्षा केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद दी गई है। बताया जाता है कि पवन सिंह की सुरक्षा को लेकर मिली रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला किया गया है। पवन सिंह अपनी फिल्मों और गानों के अलावा राजनीति की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं।
विज्ञापन
भाजपा में शामिल होने के बाद बढ़ी सुरक्षा
बता दें कि पवन सिंह ने हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खबरों के मुताबिक भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में लौट आए हैं। पिछले हफ्ते दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और उपेंद्र कुशवाहा ने उन्हें भाजपा में दोबारा शामिल कराया। उनकी वापसी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले हुई है।

पवन सिंह लड़ सकते हैं चुनाव
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पवन सिंह बिहार चुनाव लड़ सकते हैं। खबर यह भी है कि बिहार चुनाव में भाजपा पवन सिंह को उम्मीदवार बना सकती है।
यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: पिता का नाम लेते सलमान तो नहीं हो पाता डेब्यू, पहली फिल्म के निर्देशक जेके बिहारी ने बताई यह वजह

पवन सिंह, गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : इंस्टाग्राम- @singhpawan999
पवन सिंह को मिली थी धमकी
ख्याल रहे कि पिछले महीने पवन सिंह को धमकी मिली थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बाबा खान के गुंडों ने वीडियो जारी करके कहा था 'दम है तो बाबा खान के सामने आकर कुछ बोलकर दिखाओ।' पवन सिंह की सुरक्षा बढ़ाने के पीछे इस धमकी को भी एक वजह माना जा रहा है।

क्या होती है वाई कैटेगरी की सिक्योरिटी?
जानकारी के मुताबिक वाई कैटेगरी की सिक्योरिटी में 11 सुरक्षाकर्मी शामिल रहते हैं। ये सिक्योरिटी उन लोगों को दी जाती है जिनकी जान को खतरा होता है। इसमें सीआरपीएफ के कमांडो शामिल होते हैं।
जानकारी के मुताबिक वाई कैटेगरी की सिक्योरिटी में 11 सुरक्षाकर्मी शामिल रहते हैं। ये सिक्योरिटी उन लोगों को दी जाती है जिनकी जान को खतरा होता है। इसमें सीआरपीएफ के कमांडो शामिल होते हैं।