फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dhanush shares new two posters of film Idli Kadai with Nithya Menen wishes fans Happy Pongal 2025 post viral

Idli Kadai: धनुष ने खास अंदाज में फैंस को दी पोंगल की बधाई, साझा किए 'इडली कढ़ाई' के दो नए पोस्टर

Tue, 14 Jan 2025 12:15 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 14 Jan 2025 12:15 AM IST
सार

अभिनेता और निर्देशक धनुष ने अपनी फिल्म 'इडली कढ़ाई' से नए पोस्टर साझा किए हैं, जिसमें अभिनेत्री नित्या मेनन भी हैं। यह फिल्म इसी अप्रैल में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Dhanush shares new two posters of film Idli Kadai with Nithya Menen wishes fans Happy Pongal 2025 post viral
इडली कढ़ाई - फोटो : एक्स: @dhanushkraja

विस्तार

साउथ अभिनेता और निर्देशक धनुष की चौथी निर्देशित फिल्म 'इडली कड़ाई' के लिए भी कमर कस रहे रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता नित्या में के साथ नजर आएंगे। वहीं, अब अभिनेता ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाने के लिए आज खास पोंगल के अवसर पर फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। साथ ही अभिनेता ने फिल्म की टीम की ओर से दर्शकों को पोंगल की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

धनुष ने साझा किया पोस्ट
सोमवार को धनुष ने फिल्म के दो नए पोस्टर साझा किए और अपने प्रशंसकों को पोंगल की बधाई दी। एक पोस्टर में धनुष दूर से एक सुंदर पृष्ठभूमि में एक पेड़ के नीचे सुकून के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। उनके बगल में एक बछड़ा भी नजर आ रहा है। वहीं, दूसरे पोस्टर में धनुष खेत के बीच अभिनत्री नित्या मेनन को गले लगाते हुए नजर आए। दोनों एक-दूसरे के प्यार में खोए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'इडली कढ़ाई' का पहला पोस्टर
पोस्ट साझा करते हुए धनुष ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी पोंगल'। सितंबर में धनुष ने 'इडली कढ़ाई' की घोषणा की थी, जिसका मतलब है 'इडली शॉप'। उन्होंने जो पोस्टर ऑनलाइन शेयर किया था, उसमें एक सुनसान गली में एक पेड़ से घिरी एक पुरानी दिखने वाली सड़क किनारे की झोपड़ी दिखाई गई थी, जो तारों से जगमगा रही थी। इसमें एक युवक को दुकान के बाहर खड़ा दिखाया गया था, जबकि एक अन्य व्यक्ति अंदर सामान संभालता हुआ दिखाई दे रहा था।

विज्ञापन

धनुष की आने वाली फिल्में
अक्तूबर में नित्या मेनन ने घोषणा की थी कि वह इस फिल्म में धनुष के साथ अभिनय करेंगी। थिरुचित्रम्बलम के बाद यह उनका दूसरा सहयोग है। 'इडली कढ़ाई' 10 अप्रेल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, धनुष के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार 'रायन' में दिखा गया था। अब अभिनेता के पास कई परियोजनाएं हैं। धनुष के पास शेखर कम्मुला की 'कुबेर' है, जिसमें रश्मिका मंदाना और अक्किनेनी नागार्जुन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed