Dhanashree: युजवेंद्र से तलाक के बीच वायरल हो रही धनश्री वर्मा की वीडियो, एयरपोर्ट पर दिए पोज
Dhanashree Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल से तलाक की अटकलों के बीच कोरियोग्राफर धन्नश्री की एक पोस्ट खूब वायरल हो रही है। इसमें वह अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं।
विस्तार
हाल ही में पैप्राजी ने धनश्री का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह मुंबई एयरपोर्ट पर आ रही हैं। कोरियोग्राफर और कंटेंट क्रिएटर को कार से उतरते वक्त मुस्कुराते हुए और टर्मिनल की तरफ जाते हुए देखा गया। जब उनसे पूछा गया कि वह कैसी हैं, तो हंसी और यह कहते हुए आगे बढ़ गईं कि 'काम पर जा रही हूं।'
यह खबर भी पढ़ें: Rani Chatterjee: रानी पर चढ़ा 'मैनियक' गाने का खुमार, पोस्ट शेयर कर लिखा- यो यो हनी सिंह फायर
पैप्राजी के कहने पर धनश्री ने पोज दिए। इसके अलावा उन्होंने फैंस के साथ फोटो खिंचवाए। धनश्री ने ब्लैक टी-शर्ट और जींस पहनी थी। इस दौरान उनके बाल खुले थे। धनश्री युजवेंद्र चहल से कोरोना के दौरान मिली थीं। युजवेंद्र उनके पास डांस सीखने के लिए जा रहे थे। दोनों ने दिसंबर 2020 में एक निजी कार्यक्रम में शादी की थी।
यह खबर भी पढ़ें: Udit Narayan: मुश्किल में उदित नारायण, किसिंग विवाद के बीच पत्नी ने दायर किया नया केस
शनिवार को चहल के वकील नितिन गुप्ता ने इस बात की तस्दीक की कि उनका तलाक समझौता करीब है। हिंदुस्तान टाइम्स ने चहल के वकील के हवाले से लिखा है कि 'युजवेंद्र चहल आपसी समझौते के साथ तलाक समझौते पर पहुंचे हैं। आपसी सहमति से फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी गई।'
इससे पहले अफवाह उड़ी थी कि धनश्री चहल से 60 करोड़ रुपये गुजारा भत्ता के रूप में मांग रही थीं। लेकिन धनश्री के परिवार ने मीडिया के सामने इस बात से इंकार किया है।