फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Bhojpuri actress Rani Chatterjee enjoying Yo Yo Honey Singh song MANIAC shares photos

Rani Chatterjee: रानी पर चढ़ा 'मैनियक' गाने का खुमार, पोस्ट शेयर कर लिखा- यो यो हनी सिंह फायर

Sun, 23 Feb 2025 04:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 23 Feb 2025 04:20 PM IST
सार

Rani Chatterjee: सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह का गाना 'मैनियक' रिलीज हो गया है और जमकर वायरल हो रहा है। भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी पर भी इस गाने का खुमार चढ़ा है।

विज्ञापन
Bhojpuri actress Rani Chatterjee enjoying Yo Yo Honey Singh song MANIAC shares photos
रानी चटर्जी, हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

यो यो हनी सिंह अपने धमाकेदार गाने से फिर चर्चा में आ गए हैं। एक तरफ उनका 'मिलियनेयर इंडिया टूर' शुरू हो चुका है, जिसका आगाज उन्होंने मुंबई में कॉन्सर्ट करके किया। वहीं, नया गाना 'मैनियक' भी रिलीज हो चुका है। इस गाने में भोजपुरी का तड़का भी लगाया गया है। भोजपुरी इंडस्ट्री के दर्शक और सितारे भी इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन

रानी ने की हनी सिंह के गाने की तारीफ
हनी सिंह के नए गाने ने भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों को भी क्रेजी बना दिया है। आज रविवार को रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर करते हुए एक पोस्ट किया है। इसके साथ उन्होंने हनी सिंह का यह गाना बैकग्राउंड में लगाया है। साथ में कैप्शन लिखा है, 'यो यो हनी सिंह फायर'। अभिनेत्री ने हनी सिंह को भी पोस्ट में टैग किया है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rani Chatterjee (@ranichatterjeeofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhojpuri actress Rani Chatterjee enjoying Yo Yo Honey Singh song MANIAC shares photos
रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम

नो मेकअप लुक में शेयर की तस्वीरें
इसके अलावा एक अन्य पोस्ट में रानी ने अपने नो मेकअप लुक वाली फोटोज शेयर की हैं। वे बिस्तर पर आराम फरमाती नजर आ रही हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'इन फोटोज में मेरे दिल की तरह कोई फिल्टर नहीं है'। इन पर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अब नहा भी लो परम सुंदरी, सर्दियां चली गई हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हाय कितना सुकून है, ऐसे ही हंसती रहिए'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rani Chatterjee (@ranichatterjeeofficial)

विज्ञापन

रानी की आगामी फिल्में
अभिनेत्री रानी चटर्जी के पास कई भोजपुरी फिल्में हैं। एक तरफ वे फिल्म 'प्रिया ब्यूटी पार्लर' में नजर आएंगी। इसमें वे ब्यूटीशियन के रोल में दिखाई देने वाली हैं। इसके अलावा उनकी एक और फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है, जिसका नाम है, 'चुगलखोर बहुरिया'। अभिनेत्री ने हाल ही में फिल्म के सेट से तस्वीरें शेयर कर इस पर अपडेट शेयर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed