फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Indian Idol 17 Himesh Reshammiya Returns As Judge For The New Season Of Singing Reality Show

इंडियन आइडल 17: सिंगिंग रियलिटी शो में फिर लौटे हिमेश रेशमिया, मेकर्स ने किया बड़ा एलान; नए सीजन की दिखी झलक

Fri, 25 Sep 2026 09:08 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 25 Sep 2026 09:08 PM IST
सार

Indian Idol Season 17: पॉपुलर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया एक बार फिर सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के जज के तौर पर वापसी करने जा रहे हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
Indian Idol 17 Himesh Reshammiya Returns As Judge For The New Season Of Singing Reality Show
हिमेश रेशमिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘इंडियन आइडल’ शो के आने वाले 17वें सीजन का नया प्रोमो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने जारी किया है, जिसमें हिमेश की वापसी की जानकारी सामने आई है। नए सीजन को शो के लिए एक खास और बड़े अध्याय के तौर पर पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन


‘इंडियन आइडल 17’ में हिमेश रेशमिया की वापसी
हिमेश रेशमिया का ‘इंडियन आइडल’ के साथ पुराना रिश्ता रहा है। वह शो के कई सीजन में जज की भूमिका निभा चुके हैं। शो के दौरान उनका अलग अंदाज और कंटेस्टेंट्स को प्रोत्साहित करने का तरीका दर्शकों को काफी पसंद आया है। अब सीजन 17 में उनकी वापसी से जजिंग पैनल पर एक बार फिर उनका जाना-पहचाना अंदाज देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

Indian Idol 17 Himesh Reshammiya Returns As Judge For The New Season Of Singing Reality Show
इंडियन आइडल - फोटो : अमर उजाला
इंडियन आइडल का सबसे बड़ा हिस्टोरिकल न्यू सीजन
25 सितंबर को जारी हुए शो के ऑफिशियल प्रोमो में नए सीजन की झलक देखने को मिली। इस प्रोमो में लगातार सफलता और प्रतियोगिता में आगे बढ़ने पर जोर दिया गया है। प्रोमो के साथ मेकर्स ने लिखा, 'सिर्फ एक बार जीतना काफी नहीं होता, बार-बार जीतना पड़ता है। तैयार हो जाइए इंडियन आइडल का सबसे बड़ा हिस्टोरिकल न्यू सीजन, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट और सोनी लिव पर।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by sonytvofficial (@sonytvofficial)

विज्ञापन

‘इंडियन आइडल 17’ में क्या होगा खास?
  • ‘इंडियन आइडल 17’ में देशभर से नए और टैलेंटेड सिंगर्स को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा।
  • नए सीजन के ऑडिशन और तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
  • शो का प्रसारण सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होगा और इसे सोनी लिव पर भी स्ट्रीम किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- द पैराडाइज: फिल्म की आलोचना पर नानी का रिएक्शन, पोस्ट शेयर कर कहा- ‘ट्रोल्स देखकर मजा आया, कमियां भी सीखीं’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed