फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranjana Jha file mintainance case against Udit Narayan asks to live with him

Udit Narayan: मुश्किल में उदित नारायण, किसिंग विवाद के बीच पत्नी ने दायर किया नया केस

Sun, 23 Feb 2025 03:32 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 23 Feb 2025 03:32 PM IST
सार

Udit Narayan: गीतकार उदित नारायण की पत्नी रंजना झा ने उन पर भरण पोषण का केस दायर किया है। उन्होंने कहा है कि वह अपनी बाकी बची जिंदगी सिंगर के साथ गुजारना चाहती हैं। जानें क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
Ranjana Jha file mintainance case against Udit Narayan asks to live with him
उदित नारायण जीते हैं लैविश लाइफस्टाइल - फोटो : इंस्टाग्राम @uditnarayanmusic

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर गीतकार उदित नारायण इन दिनों कानूनी मामलों में फंस गए हैं। उनकी पहली पत्नी रंजना झा ने उन पर भरण पोषण का केस दर्ज कराया है। रंजना झा ने उन पर अपने अधिकारों का हनन करने और उनकी संपत्ति हड़पने का इल्जाम लगाया है। शुक्रवार को उदित नारायण सुपौल फैमिली कोर्ट में उपस्थित हुए। यहां उन्होंने किसी भी समझौते पर राजी होने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

पत्नी को दे रहे थे पैसे
एनबीटी की एक खबर के मुताबिक उदित नारायण ने इल्जाम लगाया कि रंजना झा उनसे पैसा ऐंठ रही हैं। इससे पहले भी रंजना ने बिहार महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों पार्टियां इस मामले पर समझौता करने के लिए पहुंची थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि उदित नारायण पहले अपनी पत्नी रंजना झा को 15 हजार रुपये महीना दे रहे थे। साल 2021 में इसे बढ़ा कर 21 हजार कर दिया।

यह खबर भी पढ़ें: Saba Azad: निजी जिंदगी पर ट्रोल करने वालों को सबा ने दिया करारा जवाब, बोलीं- चमड़ी मोटी हुई, लेकिन...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Ranjana Jha file mintainance case against Udit Narayan asks to live with him
उदित नारायण जीते हैं लैविश लाइफस्टाइल - फोटो : इंस्टाग्राम @uditnarayanmusic
बीवी पर गहना और घर बेचने का इल्जाम
रिपोर्ट में कहा गया है कि उदित ने अपनी पहली पत्नी को खेती करने के लिए एक खेत और एक घर दिया जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपये तक बताई जा रही है। इसके बाद बिहार महिला कमीशन ने पाया कि उदित नारायण ने अपनी पत्नी रंजना को 25 लाख रुपये के जेवर और जमीन दिए। हालांकि उनकी बीवी ने दोनों को बेच दिया।

यह खबर भी पढ़ें: Triptii Dimri Birthday: 'लैला मजनू' के बाद एक्टिंग छोड़ने वाली थीं तृप्ति डिमरी, 20 मिनट के रोल ने बदली किस्मत
 
विज्ञापन

उदित के साथ रहना चाहती हैं रंजना
रंजना ने अपने वकील के जरिए कहा कि बिगड़ती सेहत की वजह से वह बुढ़ापे में अपने पति उदित नारायण के साथ रहना चाहती हैं। उन्होंने इच्छा जताई कि वह अपनी बाकी बची जिंदगी अपने पति के साथ गुजारना चाहती हैं। सुनवाई के बाद रंजना ने मीडिया से बताया कि गीतकार ने उन्हें नजरअंदाज किया और जमीन बेचने के बाद उनके 18 लाख रुपये रख लिए। उन्होंने बाद में बताया कि जब भी वह मुंबई जाती हैं तो उनके घर पर गुंडे भेजे जाते हैं।

उदित और रंजना का रिश्ता
ख्याल रहे कि उदित नारायण और रंजना झा ने साल 1984 में शादी की थी। इल्जाम है कि जब उदित मशहूर हुए, तो उन्होंने रंजना को अकेला छोड़ दिया। यहां तक उन्हें अपनी बीवी मानने से भी इंकार कर दिया। इस दौरान रंजना लगातार अपने हक के लिए लड़ती रहीं। साल 2006 में रंजना ने महिला कमीशन से मदद मांगी। इसके बाद गीतकार ने उन्हें एक फ्लैट और दूसरी चीजें देने की बात कही, लेकिन बाद में पलट गए।

क्या है किस मामला?
ये मामला सुर्खियों में तब आया जब उदित नारायण ने अपनी एक फैन के होंठ पर किस किया। फैन उनके साथ सेल्फी लेना चाहती थी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस अभद्र व्यवहार के लिए उदित नारायण की आलोचना हुई। गीतकार 'टिप टिप बरसा पानी' पर प्रस्तुति दे रहे थे तभी ये मामला सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed