फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Devara Second Single New Poster countdown Begins to Junior NTR Janhvi Kapoor Song out today On This Time

Devara Second Single: आज रिलीज होगा 'देवरा' का दूसरा गाना 'धीरे-धीरे', मेकर्स ने नया पोस्टर साझा कर बताया समय

Mon, 05 Aug 2024 01:33 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 05 Aug 2024 01:33 PM IST
सार

जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर को स्क्रीन साझा करते हुए देखने के लिए दर्शक बेहद उत्सुक हैं। फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में है। आज फिल्म के मेकर्स 'देवरा' का दूसरा सिंगल रिलीज करने जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने गाने का नया पोस्टर साझा किया है।

विज्ञापन
Devara Second Single New Poster countdown Begins to Junior NTR Janhvi Kapoor Song out today On This Time
देवरा का दूसरा गाना - फोटो : एक्स@Devara

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर जल्द ही जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म 'देवरा: भाग 1' से साउथ फिल्मों में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। दर्शकों को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में है। आज फिल्म के मेकर्स 'देवरा' का दूसरा सिंगल रिलीज करने जा रहे हैं। ऐसे में दर्शकों का उत्साह बढ़ाते हुए निर्माताओं ने गाने का एक पोस्टर साझा किया है। इसमें जान्हवी और जूनियर एनटीआर रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

जानें कितने बजे रिलीज होगा गाना

'देवरा: भाग 1' के दूसरे गाने का नाम हिंदी में 'धीरे-धीरे' है। अपने आधिकारिक देवरा एक्स हैंडल पर निर्माताओं ने गाने का नया पोस्टर साझा किया है। उन्होंने पोस्ट साझा कर लिखा, 'एक सर्वसम्मत चार्टबस्टर आने वाला है।' ये गाना आज शाम पांच बजकर चार मिनट पर रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने हैशटैग देते हुए सभी भाषाओं में गाने का नाम लिखा है। इस नए पोस्टर में जान्हवी और जूनियर एनटीआर दोनों खूबसूरत प्रकृति के सामने पोज देते दिखाई दे रहे हैं। दोनों रोमांटिक पोज देते हुए प्यार में खोए हुए लग रहे हैं।  

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस को पसंद आ रहा नया पोस्टर

जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर को स्क्रीन साझा करते हुए देखने के लिए दर्शक बेहद उत्सुक हैं। दूसरे गाने का नया पोस्टर लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। फैंस ने कमेंट कर इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक फैन ने लिखा, 'एक शानदार मेलोडी सॉन्ग जो आपके दिलों को छू जाएगा।' वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'सिजलिंग जोड़ी का धामाका।' 'देवरा' का दूसरा गाना लोकप्रिय प्लेबैक गायिका शिल्पा राव द्वारा तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में गाया गया है। 

 
इस दिन रिलीज होगी 'देवरा: भाग 1' 

देवरा की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ गानों की शूटिंग बाकी है, जो जल्द पूरी होने वाली है। एक्शन थ्रिलर फिल्म 27 सितंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। कोरटाला शिवा द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान, जान्हवी कपूर, श्रुति मराठे, प्रकाश राज, श्रीकांत, शाइन टॉम चाको और नारायण जैसे कलाकार हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed