फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Devara actor Jr NTR shares an emotional note about Ramoji Rao demise founder of Ramoji Film city

Ramoji Rao: रामोजी राव के निधन पर एनटीआर ने जताया शोक, अपनी पहली फिल्म के निर्माता के लिए लिखा ये भावुक संदेश

Sat, 08 Jun 2024 10:05 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 08 Jun 2024 10:05 AM IST
सार

रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव के निधन के बाद से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन के बाद सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने भावुक संदेश लिख कर शोक जताया है। 

विज्ञापन
Devara actor Jr NTR shares an emotional note about Ramoji Rao demise founder of Ramoji Film city
स्वर्गीय रामोजी राव- जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर फिल्म निर्माता और मीडिया उद्यमी चेरुकुरी रामोजी राव का आज, आठ जून को 87 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ और हाई बीपी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया था। उनकी स्थिति काफी गंभीर थी, जिस वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा था। उनकी मृत्यु के बाद पूरे भारतीय फिल्म जगत में लोग अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। अभिनेता जूनियर एनटीआर ने भी रामोजी की निधन पर शोक जाहिर किया है। 

विज्ञापन


जूनियर एनटीआर ने जताई शोक संवेदनाएं
रामोजी राव फिल्मी दुनिया में एक बड़ा नाम थे। उनके निधन के बाद निश्चित तौर पर मीडिया उद्योग की एक बड़ी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। अभिनेता एनटीआर ने उनके निधन पर शोक जताते हुए एक भावुक संदेश लिखा। उन्होंने लिखा, "रामोजी राव गारू जैसे लोग लाखों में एक होते हैं। उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता। यह विश्वास कर पाना बेहद मुश्किल है कि वह अब हमारे बीच नहीं हैं।" 
विज्ञापन


एनटीआर की पहली फिल्म के निर्माता थे रामोजी
अभिनेता ने उनके साथ अपनी यादों का जिक्र करते हुए लिखा, " उन्होंने ने ही मेरी पहली फिल्म निन्नू चूडालानी का निर्माण किया था और मैं उनके साथ जुड़ी यादों को कभी नहीं भूल सकता। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले और मैं इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।" बताते चलें कि निन्नू चूडालानी भारतीय तेलुगु भाषा की रोमांटिक ड्रामा है, जिसे साल 2001 में रिलीज किया गया था। फिल्म के निर्माता रामोजी राव थे और मुख्य किरदार में एनटीआर और रवीना राजपूत नजर आए थे। 
Filmy lattu: गोविंदा ने लॉन्च किया खुद का ओटीटी एप, 'आ गया हीरो' का ऐसे उठाएं 'फिल्मी लट्टू' पर लुत्फ
'देवरा' और 'वॉर 2' में दिखेगा एक्शन अवतार 
बात करें जूनियर एनटीआर के वर्क फ्रंट की तो वह फिलहाल कई बड़ी फिल्मों में काम कर रहे हैं। वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'देवरा' को लेकर व्यस्त हैं। इसके अलावा वह 'वॉर 2' में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से वह बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। इसके साथ ही वह एक और आगामी फिल्म 'एनटीआर 31' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। 'एनटीआर31' फिल्म का अस्थायी शीर्षक है। इस फिल्म में अभिनेता एक बार फिर एक्शन अवतार में दिखाई देंगे।
मेहजबीन के साथ दूसरी शादी पर मुनव्वर ने दी प्रतिक्रिया
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed