फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dev Patel Monkey Man is going to release on OTT click here know when and where to watch this action thriller

Monkey Man: देव पटेल की थ्रिलर फिल्म 'मंकी मैन' का लुत्फ घर बैठे उठाएं, जानें कब और कहां देख पाएंगे

Fri, 07 Jun 2024 09:13 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Fri, 07 Jun 2024 09:13 AM IST
सार

अभिनेता देव पटेल जब भी कोई फिल्म करते वह फिल्म काफी अलग और दिलचस्प होती है। वे परंपरागत सिनेमा से हटकर कुछ नया करने में विश्वास रखते हैं। हालिया रिलीज फिल्म 'मंकी मैन' इसका सुंदर उदाहरण है। जो दर्शक इस फिल्म को सिनेमाहाल में नहीं देख पाए वे अब इसे घर बैठे देख सकते हैं। 

विज्ञापन
Dev Patel Monkey Man is going to release on OTT click here know when and where to watch this action thriller
मंकी मैन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

एक्शन थ्रिलर फिल्म के दीवानों के लिए बड़ी खबर आई है। जो लोग देव पटेल की जबरदस्त फिल्म 'मंकी मैन' थिएटर में नहीं देख पाए थे उनके लिए खुशखबरी है। देव पटेल की थ्रिलर फिल्म 'मंकी मैन' पाने ओटीटी रिलीज के लिए तैयार हैं। सिनेमाघरों में रिलीज होने के दो महीने बाद ही फिल्म के मेकर्स इसे ओटीटी रिलीज करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस फिल्म को कब और कहां देख सकते हैं। 
विज्ञापन


'मंकी मैन' की स्ट्रीमिंग 
अभिनेता देव पटेल जब भी कोई फिल्म करते वह फिल्म काफी अलग और दिलचस्प होती है। वे परंपरागत सिनेमा से हटकर कुछ नया करने में विश्वास रखते हैं। हालिया रिलीज फिल्म 'मंकी मैन' इसका सुंदर उदाहरण है। जो दर्शक इस फिल्म को सिनेमाहाल में नहीं देख पाए वे अब इसे घर बैठे देख सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'मंकी मैन' की प्रीमियर स्ट्रीमिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म पीकॉक टीवी पर होगा।
विज्ञापन


Hamare Baarah: कर्नाटक सरकार ने 'हमारे बारह' की रिलीज पर लगाई रोक, अगले आदेश तक इस कारण लगाया प्रतिबंध
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दिन से उठा सकते हैं लुत्फ 
देव पटेल के लिए यह फिल्म काफी खास है। इस फिल्म के जरिए उन्होंने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। अप्रैल के महीने में रिलीज हुई 'मंकी मैन' को अब दर्शक आराम से अपने घर में देख पाएंगे और इसके लिए आपको ज्यादा इंतजार करने की भी जरूरत नहीं है। 'मंकी मैन' इस शुक्रवार यानी 14 जून, 2024 को अमेरिकी वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा पर स्ट्रीम करने जा रही है। वहीं सूत्रों की मानें तो इस फिल्म का इंतजार कर रहे प्रशंसकों के लिए बोनस के रूप में फिल्म को तीन दिन पहले एक अतिरिक्त डिजिटल रिलीज डेट भी मिली है। 

Bhool Bhulaiyaa 3: 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग पर कार्तिक आर्यन ने दी बड़ी जानकारी, फिल्म को लेकर जताई यह उम्मीद

'मंकी मैन' के कलाकार 
अप्रैल में 'मंकी मैन' के विश्व प्रीमियर के दौरान फिल्म के निर्देशक और अभिनेता देव पटेल ने बताया था यह फिल्म उन्होंने अपने बचपन में सुने कहानियों के आधार पर बनाया है। इस फिल्म में देव पटेल के अलावा सिकंदर खेर शार्लटो कोपले  पितोबाश शोभिता धूलिपाला और मकरंद देशपांडे अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। दर्शक अब बेसब्री इस फिल्म के ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed