{"_id":"66627cdd522eb5b4f60acad8","slug":"karnataka-government-bans-the-release-of-annu-kapoor-film-hamare-baarah-till-the-next-order-know-details-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamare Baarah: कर्नाटक सरकार ने 'हमारे बारह' की रिलीज पर लगाई रोक, अगले आदेश तक इस कारण लगाया प्रतिबंध","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Hamare Baarah: कर्नाटक सरकार ने 'हमारे बारह' की रिलीज पर लगाई रोक, अगले आदेश तक इस कारण लगाया प्रतिबंध
Fri, 07 Jun 2024 08:52 AM IST
आकांक्षा गुप्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Fri, 07 Jun 2024 08:52 AM IST
सार
कर्नाटक सरकार ने फिल्म 'हमारे बारह' की रिलीज पर दो सप्ताह या अगले आदेश तक बैन लगा दिया है। कर्नाटक सिनेमा अधिनियम, 1964 की धाराओं के तहत फिल्म की रिलीज पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
हमारे बारह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेता अन्नू कपूर की फिल्म ‘हमारे बारह’ बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हमारे बारह' के निर्माताओं को बड़ा झटका लगा है। ये फिल्म लगातार मुश्किलों में फंसती हुई नजर आ रही है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने पहले ही इसकी रिलीज पर 14 जून तक रोक लगा दी। इसके बाद कर्नाटक सरकार ने फिल्म 'हमारे बारह' की रिलीज पर दो सप्ताह या अगले आदेश तक बैन लगा दिया है। कर्नाटक सिनेमा अधिनियम, 1964 की धाराओं के तहत फिल्म की रिलीज पर यह कहते हुए प्रतिबंध लगा दिया है कि अगर इसे राज्य में रिलीज करने की अनुमति दी गई तो सांप्रदायिक तनाव पैदा हो जाएगा।
विज्ञापन
फिल्म की रिलीज पर मंडरा रहा संकट
फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद कई अल्पसंख्यक संगठनों और प्रतिनिधिमंडलों के अनुरोध पर विचार करने के बाद कर्नाटक सरकार ने यह फैसला लिया है। सरकार के अगले आदेश तक कर्नाटक फिल्म 'हमारे बारह' रिलीज नहीं होगी। इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने इसकी रिलीज पर रोक लगाई। इस फिल्म को 7 जून को रिलीज किया जाना था, लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने 14 जून तक इसकी रिलीज पर रोक लगा दी। सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए कुछ संवादों पर आपत्ति जताई जा रही है। इसी के चलते फिल्म की रिलीज पर संकट मंडरा रहा है।
विज्ञापन
Bad Boys Ride Or Die Review: 55 का हीरो, 59 का साइड हीरो, फुलटू धमाल मूवी ने दी फ्रेंचाइजी को नई संजीवनी
विज्ञापन
लगातार चर्चा में बनी है ‘हमारे बारह’
गौरतलब है कि कुछ धार्मिक समुदाय के कार्यकर्ताओं ने फिल्म की रिलीज का विरोध करते हुए मुंबई उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की। 'हमारे बारह' बीरेंद्र भगत, रवि एस गुप्ता, संजय नागपाल और शेओ बालक सिंह द्वारा सह-निर्मित और कमल चंद्रा द्वारा निर्देशित है। इसकी पटकथा राजन अग्रवाल ने लिखी है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है।
फिल्म की टीम को मिल चुकी हैं धमकियां
फिल्म 'हमारे बारह' की कहानी उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है और जनसंख्या वृद्धि के गंभीर मुद्दे और इसके बहुमुखी प्रभावों पर प्रकाश डालती है। अन्नू कपूर, मनोज जोशी, पार्थ समथान और परितोष त्रिपाठी अभिनीत फिल्म ने अपनी घोषणा के बाद से ही अपनी साहसिक कहानी और विचारोत्तेजक विषयों के लिए लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। इससे पहले फिल्म के निर्माताओं और क्रू ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में 24 मई को शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें अज्ञात व्यक्तियों से सोशल मीडिया के जरिए लगातार जान से मारने और बलात्कार की धमकियां मिल रही हैं।
Richa Chadha: शर्मिन सहगल के समर्थन में उतरीं ऋचा चड्ढा, ट्रोलर्स पर निकाला जमकर गुस्सा, बोलीं- 'इतनी नफरत...'