{"_id":"666279a47a72173f680dbaaa","slug":"kartik-aaryan-gave-big-information-on-the-shooting-of-bhool-bhulaiyaa-3-know-about-film-cast-and-release-date-2024-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bhool Bhulaiyaa 3: 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग पर कार्तिक आर्यन ने दी बड़ी जानकारी, फिल्म को लेकर जताई यह उम्मीद","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bhool Bhulaiyaa 3: 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग पर कार्तिक आर्यन ने दी बड़ी जानकारी, फिल्म को लेकर जताई यह उम्मीद
Fri, 07 Jun 2024 08:38 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Fri, 07 Jun 2024 08:38 AM IST
सार
'चंदू चैंपियन' के बाद कार्तिक आर्यन 'भूल भुलैया 3' में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग पर तेजी से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
अनीस बज्मी और कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan
विस्तार
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म 14 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म एथलीट मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है, जो भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता है। इसके अलावा कार्तिक आर्यन एक और फिल्म की वजह से चर्चा में हैं, जिसे लेकर हाल ही में उन्होंने कुछ बातें साझा की है।
विज्ञापन
आखिरी चरण में पहुंची शूटिंग
'चंदू चैंपियन' के बाद कार्तिक आर्यन 'भूल भुलैया 3' में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग पर तेजी से काम किया जा रहा है। एक हालिया साक्षात्कार में कार्तिक आर्यन ने जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म की शूटिंग आखिरी चरण में पहुंच गई है। उन्हें उम्मीद है कि फिल्म दिवाली पर धमाका मचा देगी। कार्तिक ने आगे कहा कि 'भूल भुलैया 3' को देखकर 'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी के फैंस खुश हो जाएंगे।
विज्ञापन
Gullak 4: 'गुल्लक सीजन 4' की स्क्रीनिंग में लगा सितारों का मेला, अनूप सोनी ने समझाई गुल्लक की असली कीमत
विज्ञापन
दिवाली पर होगी रिलीज
'भूल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन के साथ-साथ 'एनिमल' में काम करने वाली अभिनेत्री तृप्ति डिमरी भी नजर आएंगी। कार्तिक एक बार फिर से रूह बाबा के किरदार में दिखाई देंगे। इन दोनों के अलावा दर्शक विद्या बालन को मंजुलिका के किरदार में देखने के लिए भी इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। इसे 2024 की दिवाली पर रिलीज किया जाएगा।
छोटी उम्र में कमाया बड़ा नाम, अभिनेत्री के इश्क में चली गई थी निर्देशक की नौकरी!
'भूल भुलैया 2' ने की थी जोरदार कमाई
इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 'भूल भुलैया' थी, जो साल 2007 में रिलीज हुई थी, जिसमें अक्षय कुमार, विद्या बालन और राजपाल यादव ने अभिनय किया था। यह मलयालम फिल्म 'मणिचित्राथु' का हिंदी रीमेक थी। कई साल बाद 2022 में 'भूल भुलैया 2' रिलीज हुई थी, जिसमें कार्तिक आर्यन ने अक्षय कुमार की जगह ली थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई की थी।
Bad Boys Ride Or Die Review: 55 का हीरो, 59 का साइड हीरो, फुलटू धमाल मूवी ने दी फ्रेंचाइजी को नई संजीवनी