{"_id":"664c941632fcbc6c9a067f90","slug":"de-de-pyar-de-2-actress-rakul-preet-singh-shared-pictures-from-honeymoon-with-hubby-jackky-bhagnani-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rakul Preet Singh: जैकी संग हनीमून ट्रिप पर हैं रकुल, पति को बताया बेस्ट फोटोग्राफर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rakul Preet Singh: जैकी संग हनीमून ट्रिप पर हैं रकुल, पति को बताया बेस्ट फोटोग्राफर
Tue, 21 May 2024 06:02 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Tue, 21 May 2024 06:02 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह फिलहाल अपने पति जैकी भगनानी के साथ हनीमून पर हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा किया है, जिसमें वह अपने पति के लिए प्यार जताती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
रकुल-जैकी
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह फिलहाल अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। कुछ समय पहले ही उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। अब उनकी हनीमून की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी हाइप बटोर रही हैं। रकुल और जैकी भगनानी शादी के चार महीने बाद हनीमून पर निकले हैं। इस दौरान जैकी अपनी पत्नी के लिए फोटोग्राफर बने हुए हैं। हाल में ही अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
हनीमून ट्रिप से साझा की तस्वीरें
रकुल ने अपने हनीमून डेस्टिनेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम हैंडल पर इन तस्वीरों को साझा किया है। इन तस्वीरों में वह एक खूबसूरत द्वीप और शानदार मौसम का आनंद लेती नजर आ रही हैं। उन्होंने बिकनी पहनी हुई है, जिसे अभिनेत्री के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने लिखा,'जहां आकाश आत्मा से मिलती है, जब मेरे लिए जैकी बेस्ट फोटोग्राफर बन जाते है'।
विज्ञापन
Mammootty: ममूटी ने बताई मलयालम सिनेमा की सफलता की वजह, अन्य फिल्म इंडस्ट्री पर अभिनेता ने की ये टिप्पणी
फरवरी में रचाई थी शादी
बता दें कि जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह ने इस साल फरवरी में शादी के बंधन में बंध गए थे। उन्होंने गोवा में शादी की थी। कपल ने दो रिवाजों से शादी की थी। रकुल पंजाबी हैं तो उन्होंने सिक्ख रीति रिवाजों के मुताबिक शादी की और फिर जैकी के तरफ से सिंधी रस्मो रिवाज के अनुसार शादी की गई। दोनों लंबे अरसे से एक दूसरे से प्रेम संबंध में थे। उस दौरान भी दोनों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती थीं।
Kannappa: 'कान' में छाया कन्नप्पा का टीजर, विष्णु मांचू ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की खुशी
दे दे प्यार दे 2 में आएंगी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो रकुल 'सिंघम अगेन' अभिनेता अजय देवगन के साथ एक बार फिर नजर आने वाली हैं। दोनों 'दे दे प्यार दे 2' में साथ काम कर रहे हैं। इसमें अभिनेत्री तब्बू भी नजर आने वाली हैं। फिल्म के पहले भाग में भी तीनों कलाकार नजर आए थे। हाल में ही फिल्म के रिलीज की पांचवी सालगिरह थी। इस पर रकुल ने एक खास संदेश भी साझा किया था। उन्होंने लिखा था,'आज उस यात्रा को पांच साल हो गए हैं, जिसने कई मायनों में मेरे दिल को छू लिया था। प्यार, हंसी और अप्रत्याशित मोड़ों से भरी फिल्म दे दे प्यार दे हमेशा मेरे लिए खास रहेगी। इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभारी हूं'।
Manoj Bajpayee: 'सत्या' से लेकर 'भैया जी' तक धांसू एक्शन करते दिखे मनोज, मनोरंजन के लिए सिर्फ एक बंदा काफी है