फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Daaku Maharaaj Song Dabidi Dibidi Netizens Slam Nandamuri Balakrishna and Urvashi Rautela Vulgar Hook Step

Daaku Maharaaj: 30 साल की उर्वशी के साथ थिरकने पर ट्रोल हुए 64 साल के NBK; यूजर्स बोले- इतने वल्गर स्टेप क्यों

Fri, 03 Jan 2025 10:22 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 03 Jan 2025 10:22 PM IST
सार

Daaku Maharaaj: नंदमुरी बालकृष्ण और उर्वशी रौतेला की आगामी फिल्म ‘डाकू महाराज’ के गाने ‘दबिड़ी दीबिड़ी’ को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Daaku Maharaaj Song Dabidi Dibidi Netizens Slam Nandamuri Balakrishna and Urvashi Rautela Vulgar Hook Step
‘डाकू महाराज’ का गाना ‘दबिड़ी दीबिड़ी’ - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

नंदमुरी बालकृष्ण और उर्वशी रौतेला की आगामी फिल्म ‘डाकू महाराज’ के गाने ‘दबिड़ी दीबिड़ी’ को इंटरनेट पर जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोग कोरियोग्राफर की आलोचना कर रहे हैं। खासकर मुख्य अभिनेताओं के बीच उम्र के अंतर को देखते हुए इसकी ज्यादा आलोचना हो रही है।

विज्ञापन

गाने को हटाने की चल रही मांग
सोशल मीडिया पर इस गाने को हटाने की मांग की जा रही है, जिसमें प्रशंसक सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह बालकृष्ण की टॉलीवुड के दिग्गज सितारे के रूप में बनी हुई छवि को खराब नहीं कर रहा है। यह फिल्म 12 जनवरी को दुनिया भर में रिलीज होगी।
विज्ञापन

Baby John Collection Day 10: वरुण धवन की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म बनी ''बेबी जॉन', 10वें दिन लाखों में सिमटी कमाई 
विज्ञापन
विज्ञापन




सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे ट्रोल
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “आखिर मैंने अभी क्या देखा? एक बड़े उम्र का आदमी ऐसे किसी के साथ इतने गलत तरीके से कैसे नाच रहा है, जो उसकी बेटी हो सकती है? आखिर कौन ऐसी 'प्रतिभाशाली' कोरियोग्राफी करता है, और हीरो इसके लिए क्यों सहमत हुआ? बिल्कुल घिनौना।”
Satya Re-Release: री-रिलीज फिल्मों के दौर में जुड़ेगा एक और नाम, जानें किस दिन रिलीज होगी रामू की ‘सत्या’


यूजर्स ने कहा शर्मनाक
एक अन्य यूजर ने गाने की क्लिप पोस्ट करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “ऐसी कोरियोग्राफी को कौन मंजूरी देता है? अभिनेता ऐसे स्टेप्स करने के लिए क्यों सहमत होते हैं? बेहद शर्मनाक!” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “क्रिंज प्रो मैक्स!!! अगर बॉलीवुड ने ऐसा किया होता, तो पूरे देश में संस्कारों को लेकर आक्रोश होता, हर जगह भारतीय संस्कृति की रक्षा के बारे में हैशटैग ट्रेंड करते...लेकिन अब? सब चुप, एक शब्द भी नहीं! पाखंड!”


'डाकू महाराज' की स्टार कास्ट
'डाकू महाराज' नंदमुरी बालकृष्ण की एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में बॉबी देओल और रवि किशन खलनायक की भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं, इस उर्वशी रौतेला, चांदनी चौधरी, प्रज्ञा जायसवाल और श्रद्धा  श्रीनाथ भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म का संगीत एस थमन ने दिया है, जबकि इसे बॉबी कोल्ली ने लिखा और निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed