Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ram gopal varma satya movie re released in theaters know when and where you watch manoj bajpayee film

Satya Re-Release: री-रिलीज फिल्मों के दौर में जुड़ेगा एक और नाम, जानें किस दिन रिलीज होगी रामू की ‘सत्या’

Fri, 03 Jan 2025 09:44 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 03 Jan 2025 09:44 PM IST
सार

Satya: राम गोपाल वर्मा की कल्ट गैंगस्टर फिल्म ‘सत्या’ सिनेमाघरों में री-रिलीज के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं यह कब और कहां री-रिलीज होगी। 
 

विज्ञापन
Ram gopal varma satya movie re released in theaters know when and where you watch manoj bajpayee film
सत्या पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा की कल्ट गैंगस्टर फिल्म ‘सत्या’ सिनेमाघरों में री-रिलीज के लिए तैयार है। 1998 में पहली बार सिनेमाघरों में आई इस फिल्म ने अपनी कहानी और यादगार किरदारों के चलते लोगों का दिल जीत लिया। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी, शेफाली शाह, उर्मिला मातोंडकर, जेडी चक्रवर्ती और अन्य कलाकार ने बेहतरीन अभिनय किया था। 
विज्ञापन


कब और कहां होगी री-रिलीज?
गैंगस्टर फिल्म ‘सत्या’ 17 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी। पीवीआर सिनेमा ने अपने सोशल मीडिया पर फिर से रिलीज की घोषणा की, जहां उन्होंने लिखा, "अतीत को दफनाया नहीं जा सकता, और न ही सच्चाई को! पीवीआर आईनॉक्स पर एक बार फिर सत्या की दुनिया में पहुंचने के लिए तैयार हो जाइए।"
विज्ञापन

Aparna Malladi Death: अभिनेत्री और फिल्म निर्माता अपर्णा मल्लादी का निधन, 54 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by PVR Cinemas (@pvrcinemas_official)



‘भीकू म्हात्रे’ की कहानी है ‘सत्या’ 
फिल्म ‘सत्या’ का निर्माण और निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया था और इसे अनुराग कश्यप और सौरभ शुक्ला ने मिलकर लिखा था। इस फिल्म में परेश रावल, मकरंद देशपांडे और सौरभ शुक्ला सहित कई प्रतिभाशाली कलाकार भी थे। कहानी जेडी चक्रवर्ती द्वारा निभाए गए सत्या नामक किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मनोज बाजपेयी द्वारा निभाए गए कुख्यात गैंगस्टर भीकू म्हात्रे से मिलने के बाद मुंबई के आपराधिक अंडरवर्ल्ड की खतरनाक दुनिया में प्रवेश करता है। गैंगस्टर की दुनिया को हुबहु दिखाने के लिए रूप से प्रशंसा की जाती है। फिल्म के गीत गुलजार ने लिखे है।
Mufasa The Lion King: 'मुफासा' के लिए छठा सबसे ज्यादा कमाई करने वाला बाजार बना भारत, चीन से निकला आगे

राम गोपाल वर्मा और मनोज बाजपेयी का वर्क फ्रंट
राम गोपाल वर्मा के हालिया काम में तेलुगु राजनीतिक थ्रिलर ‘व्यौहम’ शामिल है। इस बीच मनोज बाजपेयी, जो हाल ही में कनु बहल की थ्रिलर ‘द डिस्पैच’ में दिखाई दिए थे, प्राइम वीडियो पर ‘द फैमिली मैन’ के आगामी सीजन में नजर आने वाले हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed