फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Critics Choice Awards Rescheduled again due to Los Angeles Fire know the new date of event

Los Angeles Fire: जंगल की आग से हॉलीवुड भी त्रस्त, दोबारा बदली ‘द क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड’ की तारीख

Sat, 18 Jan 2025 06:04 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 18 Jan 2025 06:04 PM IST
सार

Los Angeles Fire: लॉस एंजिलिस में लगी जंगलों की आग ने हॉलीवुड को भी बुरी तरह से प्रभावित किया है। कई समारोहों और अवॉर्ड फंक्शन की तारीखों में बदलाव किए जा रहे हैं। अब आग की वजह से ‘द क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड’ की भी तारीख को दोबारा बदला गया है।

विज्ञापन
Critics Choice Awards Rescheduled again due to Los Angeles Fire know the new date of event
द क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड - फोटो : एएनआई

विस्तार

लॉस एंजिलिस में लगी जंगलों की आग ने आम जनजीवन के साथ-साथ हॉलीवुड को भी प्रभावित किया है। कई अभिनेताओं के घर भी आग की जद में आ चुके हैं। वहीं, इस भीषण आग की वजह से कई समारोहों की तारीख को आगे भी खिसका दिया गया है। अब इस लिस्ट में ‘द क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड’ भी शामिल हो चुका है। ‘द क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड’ की तारीख बदल दी गई है। आइए जानते हैं अब यह कब के लिए रीशेड्यूल हुआ है?

विज्ञापन


दूसरी बार बदल रही तारीख
हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक पहले भी एक बार इसकी डेट में बदलाव किया जा चुका है। मूल रूप से 14 जनवरी को होने वाले समारोह की डेट को आगे खिसकाया गया और 26 जनवरी की तारीख तय की गई। अब एक बार फिर आग के चलते इसमें बदलाव किया गया है। अब ‘द क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड’ 17 फरवरी 2025 को होगा। यह समारोह आग से प्रभावित क्षेत्र से दूर बार्कर हैंगर में रखा गया है। नए तारीख का ऐलान करने से पता चलता है कि ‘द क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड’ आग से प्रभावित लोगों के लिए संवेदना रखता है।  

विज्ञापन

यह  खबर भी पढ़ें: Saif Ali Khan: सर्जरी के तुरंत बाद सैफ अली खान ने डॉक्टरों से पूछे थे ये दो सवाल, अभिनेता बोले-क्या मैं कभी...
विज्ञापन
विज्ञापन


‘द क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड’ के सीईओ ने व्यक्त की संवेदना
क्रिटिक्स चॉइस एसोसिएशन के सीईओ जॉय बर्लिन ने पिछले सप्ताह एक बयान जारी करते हुए आग की तबाही से जूझ रहे लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। द हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक उन्होंने कहा, “इस त्रासदी का हमारे लोगों पर गहरा प्रभाव पड़ा है।  हमारी सारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन लोगों के साथ हैं, जो इस आग से जूझ रहे हैं और इससे प्रभावित हुए हैं।” चेल्सिया हैंडलर पिछले तीन वर्षों से ‘द क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड’ को होस्ट कर रही हैं। इस समारोह में साल के टॉप नॉमिनीज को सम्मानित किया जाएगा, जिसमें 'विकेड', 'कॉन्क्लेव' और 'शोगुन' जैसे टीवी शो सबसे आगे हैं।


यह  खबर भी पढ़ें: Bada Naam Karenge Trailer: सीरीज ‘बड़ा नाम करेंगे’ का ट्रेलर रिलीज, नजर आईं राजश्री प्रोडक्शन की वैल्यूज


इन समारोहों की भी बदल चुकी है तारीख
जंगल की आग की वजह से  ‘द क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड’ के अलावा कई समारोहों की तारीखों में बदलाव किए जा चुके हैं। जिसमें, ऑस्कर नामांकन की घोषणा में भी देर हो चुकी है, जो अब 23 जनवरी के लिए रखी गई है। वहीं, कई प्रीमियर और पार्टी की तारीखों में भी बदलाव किए गए और उन्हें स्थगित कर दिया गया है, जिसमें 'वुल्फ मैन', 'अनस्टॉपेबल' और 'बेटर मैन' के कार्यक्रम शामिल हैं। बेवर्ली हिल्स में बाफ्टा टी पार्टी को भी रद्द कर दिया गया और एएफआई पुरस्कार स्थगित कर दिए गए है। न्यूयॉर्क शहर में होने वाले कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed