फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Crakk Jeetegaa Toh Jiyegaa song Dil Jhoom OST Vidyut Jammwal and Nora Fatehi chemistry in song amazing

Crakk: फिल्म 'क्रेक' का पहला गाना रिलीज, विद्युत जामवाल और नोरा फतेही की केमिस्ट्री ने फैंस का धड़काया दिल

Mon, 15 Jan 2024 06:31 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Mon, 15 Jan 2024 06:31 PM IST
सार

आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित 'क्रैक- जीतेगा तो जिएगा' 23 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में विद्युत और नोरा के अलावा अर्जुन रामपाल और एमी जैक्सन महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

विज्ञापन
Crakk Jeetegaa Toh Jiyegaa song Dil Jhoom OST Vidyut Jammwal and Nora Fatehi chemistry in song amazing
दिल झूम सॉन्ग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विद्युत जामवाल और नोरा फतेही स्टारर फिल्म 'क्रैक- जीतेगा तो जिएगा' इस साल की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्मों में से एक है। फिल्म का टीजर सामने आने के बाद से ही फैंस में इसे लेकर काफी उत्साह है। वहीं, मेकर्स ने सोमवार को फिल्म का पहला गाना 'दिल झूम' रिलीज किया। इस गाने में विद्युत जामवाल और नोरा फतेही की केमिस्ट्री जबरदस्त लग रही है। इस रोमांटिक गाने को बड़े ही खूबसूरती से फिल्माया गया है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

अली जफर का है ओरिजनल सॉन्ग
गौरतलब है कि यह गाना मूल रूप से पाकिस्तानी कलाकार अली जफर द्वारा लिखा और कंपोज किया गया है, जिसे तनिष्क बागची ने गुरप्रीत सैनी के साथ रिक्रिएट किया है। 'दिल झूम' गाने को विशाल मिश्रा और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी, इस गाने की धुन मंत्रमुग्ध कर देने वाली है। वहीं, विद्युत और नोरा की केमिस्ट्री भी गाने में बेहद खूबसूरत लग रही है।
Shubhi Sharma: 'ट्रांसजेंडर कलाकारों को भी बॉलीवुड में मिलना चाहिए अवसर', शुभी शर्मा ने की करण जौहर से गुजारिश

विज्ञापन
विज्ञापन

23 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म
आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित 'क्रैक- जीतेगा तो जिएगा' 23 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में विद्युत और नोरा के अलावा अर्जुन रामपाल और एमी जैक्सन जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म में एक्टिंग के अलावा विद्युत जामवाल ने अब्बास सैय्यद के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण भी किया है। 
Hema Malini: अयोध्या में रामभद्राचार्य के अमृत महोत्सव में नृत्य प्रस्तुति देंगी हेमा मालिनी, साझा किया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed