फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Comedian Samay Raina Appeared Before Maharashtra Cyber Cell Regarding India's Got Latent Case

India's Got Latent: फिर साइबर सेल के सामने पेश हुए कॉमेडियन समय रैना

Fri, 28 Mar 2025 01:04 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 28 Mar 2025 01:04 PM IST
सार

India's Got Latent: अश्लील जोक को लेकर मुश्किलों में फंसे कॉमेडियन समय रैना लगातार साइबर सेल के सामने पेश हो रहे हैं और अपने बयान दर्ज करा रहे हैं। अब एक बार फिर समय रैना को साइबर सेल के ऑफिस के बाहर देखा गया है।

विज्ञापन
Comedian Samay Raina Appeared Before Maharashtra Cyber Cell Regarding India's Got Latent Case
समय रैना - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

इंडियाज गॉट लेटेंट मामले को लेकर मुश्किलों में फंसे कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना आज महाराष्ट्र साइबल सेल के अधिकारियों के सामने पेश हुए हैं। इस दौरान कॉमेडियन थोड़े गंभीर अंदाज में नजर आए। कॉमेडियन को साइबर सेल के ऑफिस में जाते हुए देखा गया। साइबर सेल ने समय रैना को 27 या 28 मार्च को पेश होने के लिए बुलाया था। जिसके चलते आज कॉमेडी साइबर सेल के सामने पेश हुए हैं।

विज्ञापन

 


दूसरी बार साइबर सेल के सामने पेश हुए समय
समय रैना आज दूसरी बार साइबर सेल के अधिकारियों के सामने पेश हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने आज एक बार फिर इंडियाज गॉट लेटेंट मामले को लेकर अपने बयान दर्ज कराए हैं। समय रैना जब साइबर सेल के ऑफिस पहुंचे तो वो अपने पुराने अंदाज से अलग लग रहे थे। वो काफी शांत और गंभीर नजर आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: एक फोटो से मिला था 'कृष 4' का आइडिया, जानिए नौ साल से क्यों अटकी थी फिल्म


पहले भी पेश हुए थे समय, मानी थी अपनी गलती
इससे पहले समय रैना सोमवार को साइबर सेल के सामने पेश हुए थे। उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए थे। जानकारी के मुताबिक, साइबर सेल के अधिकारियों के सामने समय रैना ने अपनी गलती मानते हुए कहा था कि सबकुछ शो के फ्लो में हुआ। जो कुछ हुआ उन्हें उसका एहसास है। समय ने कहा था कि मैं मानता हूं, मेरी गलती है। शो के दौरान फ्लो में सबकुछ हो गया। मैंने जो भी कहा सबकुछ बिना सोचे-समझे कहा। मेरा मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था।

यह खबर भी पढ़ें: Kunal Kamra Row: कुणाल कामरा को सता रहा गिरफ्तारी का डर! अग्रिम जमानत के लिए खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

फरवरी में हुई थी विवाद की शुरूआत
इस पूरे विवाद की शुरूआत फरवरी में हुई थी। जब समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट के एक एपीसोड में कुछ अश्लील जोक हुए थे। जिसको लेकर शो के पैनल में मौजूद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इस पूरे मामले में समय रैना के अलावा यूट्यूबर रणवीर अल्लाहाबादिया के साथ-साथ अपूर्वा मुखीजा, यूट्यूबर आशीष चंचलानी और कॉमेडियन जसप्रीत सिंह का नाम भी शामिल है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed