फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Christopher Nolan Birthday He Applied No Other Work Policy To Whole Cast Of Oppenheimer During Shoot

Christopher Nolan: ‘इंटरस्टेलर’ के लिए नोलन नहीं थे पहली पसंद, ‘ओपेनहाइमर’ के लिए एक्टर्स पर लगाई थी ये पाबंदी

Wed, 30 Jul 2025 07:30 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 30 Jul 2025 07:30 AM IST
सार

Christopher Nolan Birthday: हॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक-निर्माता क्रिस्टोफर नोलन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर जानते हैं उनकी शानदार फिल्मों से जुड़ी कुछ खास बातें।

विज्ञापन
Christopher Nolan Birthday He Applied No Other Work Policy To Whole Cast Of Oppenheimer During Shoot
क्रिस्टोफर नोलन - फोटो : इंस्टाग्राम-@christophernolann

विस्तार

आपको ‘ओपेनहाइमर’, ‘इंसेप्शन’, ‘इंटरस्टेलर’ और बैटमैन जैसी हॉलीवुड फिल्में तो याद ही होंगी।  इन फिल्मों की गिनती हॉलीवुड की कुछ एक चुनिंदा फिल्मों में होती है। इन सभी फिल्मों को बनाया है हॉलीवुड के दिग्गज निर्देश, निर्माता और स्क्रीनराइटर क्रिस्टोफर नोलन ने। 30 जुलाई 1970 को पैदा हुए क्रिस्टोफर नोलन आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर जानते हैं उनकी कुछ चुनिंदा फिल्मों से जुड़े किस्से।

विज्ञापन
Trending Videos

Christopher Nolan Birthday He Applied No Other Work Policy To Whole Cast Of Oppenheimer During Shoot
ओपेनहाइमर - फोटो : सोशल मीडिया

शूटिंग पर किरदारों के कपड़ों में ही रहते थे ओपेनहाइमर के कलाकार
क्रिस्टोफर नोलन की सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ की शूटिंग के दौरान क्रिस्टोफर ने सभी कलाकारों को पूरे टाइम फिल्म के किरदारों के आउटफिट में ही रहने को कहा था। साथ ही उन्होंने कास्ट से पूरे टाइम फिल्म के लिए तैयार रहने को कहा था। अगर कोई शूटिंग पर अपने कैजुअल ड्रेस में दिख जाता, तो क्रिस्टोफर उसे तब तक घूरते रहते, जब तक वो कैरेक्टर के कपड़ों में न आ जाता।
इस फिल्म की पूरी कास्ट ने इस दौरान सिर्फ क्रिस्टोफर नोलन के साथ ही काम करने के लिए एक बॉन्ड साइन किया था। इसमें फिल्म के छोटे से लेकर बड़े तक सभी एक्टर शामिल थे। गैरी ओल्डमैन जैसे कुछ लोग केवल एक सीन के लिए ही दिखाई दिए, लेकिन उन्हें भी इसको फॉलो करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Christopher Nolan Birthday He Applied No Other Work Policy To Whole Cast Of Oppenheimer During Shoot
इंटरस्टेलर - फोटो : सोशल मीडिया

‘इंटरस्टेलर’ के लिए क्रिस्टोफर नोलन नहीं थे पहली पसंद
क्रिस्टोफर नोलन की सुपरहिट फिल्म ‘इंटरस्टेलर’ के लिए क्रिस्टोफर पहली पसंद नहीं थे। बल्कि स्टीवन स्पीलबर्ग को 2006 में इस फिल्म का निर्देशन सौंपा गया था। जबकि स्क्रिप्ट राइटिंग का काम जोनाथन नोलन को मिला था। लेकिन 2012 में स्पीलबर्ग फिल्म से अलग हो गए। इसके बाद जोनाथन नोलन ने अपने भाई क्रिस्टोफर नोलन को इस फिल्म के बारे में बताया और इस तरह से क्रिस्टोफर ‘इंटरस्टेलर’ से जुड़े और ये एक शानदार फिल्म बनकर तैयार हुई।

विज्ञापन

Christopher Nolan Birthday He Applied No Other Work Policy To Whole Cast Of Oppenheimer During Shoot
डंकिर्क - फोटो : सोशल मीडिया

‘डंकिर्क’ की शूटिंग के लिए वैसे ही नाव से पहुंचे थे क्रिस्टोफर, असल बीच पर हुई थी शूटिंग
साल 2017 में आई फिल्म ‘डंकिर्क’ की शूटिंग की तैयारी के लिए क्रिस्टोफर नोलन, अपनी पत्नी, निर्माता डेम एम्मा थॉमस और एक दोस्त के साथ इंग्लैंड से डंकिर्क तक ठीक उसी तरह नाव से गए थे जैसे मूल निकासी अभियान के दौरान नागरिक करते थे। नोलन ने बताया कि समुद्र की खराब स्थिति के कारण इसमें 19 घंटे लगे थे।  यही नहीं पूरी फिल्म डंकिर्क के उसी बीच पर शूट हुई थी जहां निकासी या इवेक्युशन हुई थी। फिल्म की रिसर्च के दौरान क्रिस्टोफर नोलन को रेत में एक अंग्रेज सैनिक की वर्दी का एक बटन भी मिला था। फिल्म में डंकिर्क निकासी में भाग लेने वाले असली छोटे जहाजों में से बारह को फिल्म में दिखाया गया है।

Christopher Nolan Birthday He Applied No Other Work Policy To Whole Cast Of Oppenheimer During Shoot
इंसेप्शन - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिस्टोफर नोलन ने अकेले शूट की ‘इंसेप्शन’
दुनिया की सबसे बेहतरीन फिल्मों में शामिल ‘इंसेप्शन’ के दौरान कोई दूसरी यूनिट नहीं थी। पूरी फिल्म को क्रिस्टोफर नोलन ने ही शूट किया था। यही नहीं लियोनार्डो डिकैप्रियो के फिल्म में कास्ट होने के बाद उन्होंने क्रिस्टोफर नोलन के साथ कई महीनों वक्त बिताया था। इस दौरान उन्होंने स्क्रिप्ट में भी कई सुधार कराए और अपने सुझाव दिए। नोलन फिल्म के सुपरहिट होने के पीछे लियोनार्डो डिकैप्रियो की एक बड़ी भूमिका मानते हैं।

Christopher Nolan Birthday He Applied No Other Work Policy To Whole Cast Of Oppenheimer During Shoot
द डार्क नाइट राइसेस - फोटो : सोशल मीडिया
‘द डार्क नाइट राइसेस’ में लंबा दिखने के लिए टॉम हार्डी ने लगाई थी 3 इंच लंबी लिफ्ट
2012 में आई बैटमैन सीरीज की ‘द डार्क नाइट राइसेस’ में 5 फिट 9 इंच लंबे टॉम हार्डी को अपने किरदार बेन को और भी लंबा दिखाने के लिए तीन इंच की लिफ्ट लगानी पड़ी। ताकि वो अपने सह-कलाकारों क्रिश्चियन बेल, मॉर्गन फ्रीमैन और सर माइकल केन से भी अधिक लंबा दिख सकें। टॉम हार्डी के सीने पर कई बड़े-बड़े टैटू थे, जिन्हें छिपाने के लिए उन्हें केक-मेकअप का सहारा लेना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed