Chiranjeevi: चिरंजीवी के जन्मदिन पर फैंस को मिला खास तोहफा, एक्टर की आगामी फिल्म के टाइटल का एलान
Chiranjeevi Upcoming Movie Title Revealed: आज शुक्रवार को मेगास्टार चिरंजीवी का जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर मेकर्स ने अभिनेता को धमाकेदार तोहफा देते हुए उनकी आगामी फिल्म के टाइटल का एलान कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी के जन्मदिन पर फिल्म निर्माताओं ने अभिनेता के फैंस को शानदार तोहफा देते हुए उनकी 157वीं फिल्म के टाइटल की घोषणा कर दी है। इस फिल्म का निर्देशन अनिल रविपुडी कर रहे हैं। आइए जानते हैं फिल्म का नाम।
क्या है फिल्म का नाम?
अभिनेता चिरंजीवी की 157वीं फिल्म के शीर्षक इंतजार दर्शकों को बड़ी बेसब्री से था। अब मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर इसका टाइटल रिवील कर दिया है। इसका नाम है "मन शंकर वरप्रसाद गरु", जिसका निर्देशन अनिल रविपुडी द्वारा किया जा रहा है।
यह खबर भी पढ़ें: Baaghi 4 Song: 'बागी 4' का गाना 'बहली सोहनी' हुआ रिलीज, नजर आई टाइगर श्रॉफ और हरनाज संधू की सिजलिंग केमिस्ट्री
CHIRANJEEVI - ANIL RAVIPUDI FILM TITLED 'MANA SHANKARA VARA PRASAD GARU' – SANKRANTHI 2026 RELEASE… On the occasion of #Chiranjeevi's birthday, the makers of #Mega157 have unveiled the much-awaited title glimpse of the film – #ManaShankaraVaraPrasadGaru, directed by… pic.twitter.com/xnNd715yHU
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 22, 2025
चिरंजीवी के लुक ने खींचा ध्यान
अभिनेता चिरंजीवी की आगामी फिल्म के टाइटल अनाउंसमेंट का वीडियो भी जारी हुआ है, जो 59 सेकेंड का है। इसमें अभिनेता बॉसी लुक में शानदार एंट्री करते दिख रहे हैं और उनके चारों तरफ बॉडीगार्ड चल रहे हैं। इसके अलावा अंत वीडियो के अंत में चिरंजीवी कोहरे से भरे माहौल में घोड़े के साथ चलते हुए दिखाई देते हैं, जो दर्शकों का ध्यान खींचने का काम कर रहा है। ये देख अभिनेता के फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
फिल्म के बारे में
साहू गरपति और सुष्मिता कोनिडेला द्वारा निर्मित इस फिल्म में चिरंजीवी के अलावा नयनतारा चिरु भी मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। फिल्म में संगीत भीम्स सेसिरोलियो ने दिया है। वहीं यह फिल्म 2026 के शुरुआती महीने में रिलीज के लिए तैयार है।