फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Baaghi 4 Song Bahli Sohni Out Tiger Shroff Harnaaz Sandhu Sizzling Chemistry with Hookstep

Baaghi 4 Song: 'बागी 4' का गाना 'बहली सोहनी' हुआ रिलीज, नजर आई टाइगर श्रॉफ और हरनाज संधू की सिजलिंग केमिस्ट्री

Fri, 22 Aug 2025 12:27 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 22 Aug 2025 12:27 PM IST
सार

Bahli Sohni Out Tiger Shroff Harnaaz Sandhu: 'बागी 4' का एक और गाना 'बहली सोहनी' आज कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ। इस गाने में टाइगर श्रॉफ और हरनाज संधू की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली।
 

विज्ञापन
Baaghi 4 Song Bahli Sohni Out Tiger Shroff Harnaaz Sandhu Sizzling Chemistry with Hookstep
'बागी 4' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज 'बागी 4' के निर्माताओं ने फिल्म का एक और धमाकेदार गाना 'बहली सोहनी' रिलीज कर फैंस को खुश कर दिया है। इस गाने में टाइगर श्रॉफ के हॉट मूव्ज और हरनाज के सिजलिंग डांस ने फैंस का दिल जीत लिया है।
विज्ञापन


'बागी 4' का गाना 'बहली सोहनी' हुआ रिलीज
टाइगर श्रॉफ ने अपनी आगामी एक्शन फिल्म 'बागी 4' के लेटेस्ट गाने 'बहली सोहनी' को इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'जब धड़कन कम हो जाती है... और वाइब हिट हो जाता है.. यह अब केवल संगीत नहीं है - यह 'बहली सोहनी' है। सॉन्ग आउट हो गया है। 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।' टाइगर और हरनाज के फैंस को उनका यह गाना शानदार लग रहा है। दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। एक फैन ने लिखा, 'शानदार', एक और फैन ने लिखा, 'जबरदस्त डांस', तो वहीं कई फैंस ने लाल दिल वाले और फायर इमोजी बनाए हैं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)


विज्ञापन
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ और हरनाज संधू की केमिस्ट्री
टाइगर श्रॉफ और हरनाज संधू अभिनीत 'बागी 4' का 'बहली सोहनी' अभी कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ है। इस गाने में हरनाज और टाइगर के जबरदस्त हुक स्टेप्स देखने को मिले। इससे पहले फिल्म का गाना 'गुजारा' रिलीज हुआ था। 'गुजारा' में हरनाज और टाइगर का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला था।
विज्ञापन

बागी 4 के बारे में
पांच साल के ब्रेक के बाद 'बागी' फ्रैंचाइजी अपनी चौथी किस्त लेकर आ रही है। इस बार फिल्म में भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा। साजिद नाडियावाला की इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा सोनम बाजवा, हरनाज संधू और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन ए. हर्ष ने किया है। जबकि फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Alia Bhatt: बहन शाहीन और उनके बॉयफ्रेंड ईशान के साथ बीच वेकेशन पर गईं आलिया, मां सोनी राजदान भी हुईं शामिल
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed