फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chiranjeevi met Telangana Deputy Chief Minister Bhatti Vikramarka with wife Surekha Konidala in Hyderabad pics

Chiranjeevi: चिरंजीवी ने पत्नी सुरेखा के साथ तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, गर्मजोशी से किया अभिवादन

Fri, 05 Jan 2024 12:10 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 05 Jan 2024 12:10 PM IST
सार

साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी ने अपनी पत्नी सुरेखा के साथ तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क से हैदराबाद में उनके आवास पर मुलाकात की।

विज्ञापन
Chiranjeevi met Telangana Deputy Chief Minister Bhatti Vikramarka with wife Surekha Konidala in Hyderabad pics
चिरंजीवी, सुरेखा, भट्टी विक्रमार्क - फोटो : Social media

विस्तार

सुपरस्टार चिरंजीवी ने गुरुवार को तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क से हैदराबाद में उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उनकी पत्नी सुरेखा कोनिडाला भी उनके साथ मौजूद थीं। भट्टी विक्रमार्क के साथ अभिनेता के मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में अभिनेता को काली जींस के साथ हरे रंग की शर्ट में देखा जा सकता है। उनकी पत्नी ने हल्के बैंगनी रंग की साड़ी पहनी थी। उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क ने सफेद कुर्ता पहना था, जिसके साथ उन्होंने सफेद धोती पहनी थी।

विज्ञापन

Sriram Raghavan: अपनी मातृभाषा में आगे फिल्म बनाने से श्रीराम का इंकार, अब इस भाषा में फिल्म बनाने की इच्छा
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने किया अभिनेता का स्वागत
चिरंजीवी को उपमुख्यमंत्री के साथ गर्मजोशी से अभिवादन करते और उन्हें गुलदस्ता और शॉल देते हुए भी देखा जा सकता है। उपमुख्यमंत्री ने चिरंजीवी और सुरेखा को शॉल भी उपहार में दिए। चिरंजीवी ने भी उपमुख्यमंत्री को शॉल पहनाकर उनका अभिवादन किया। उपमुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी मल्लू नंदिनी विक्रमार्क और बेटे सूर्य विक्रमादित्य भी थे। सभी ने एक साथ मिलकर तस्वीरों के लिए भी पोज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

PM Modi: जुबिन नौटियाल और मनोज मुंतशिर का यह राम भजन सुन मंत्रमुग्ध हुए पीएम मोदी, पोस्ट साझा कर की तारीफ

अभिनेता की आने वाली फिल्म
वहीं बात करें चिरंजीवी की आने वाली फिल्मों के बारे में तो अभिनेता 'मेगा 156' फैंटसी फिल्म में दिखाई देंगे।। यह फिल्म लंबे समय के बाद मेगास्टार द्वारा साइन की गई अपनी तरह की फिल्म है, जिसका निर्देशन वशिष्ठ द्वारा किया जाएगा। वशिष्ठ ने 'बिम्बिसार' के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की थी। 'मेगा 156' को यूवी क्रिएशन्स के बैनर तले वी वामसी कृष्णा रेड्डी, प्रमोद उप्पलपति और विक्रम रेड्डी द्वारा बड़े पैमाने पर शूट किया जाना है।
Tanishaa Mukerji: काजोल ने अब तक नहीं देखी छोटी बहन की फिल्म 'नील एन निक्की', तनीषा ने किया वजह का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed