फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayodhya Ram Mandir PM modi praises Jubin Nautiyal Payal Dev Manoj Muntashir Bhajan mere ghar raam aaye hain

PM Modi: जुबिन नौटियाल और मनोज मुंतशिर का यह राम भजन सुन मंत्रमुग्ध हुए पीएम मोदी, पोस्ट साझा कर की तारीफ

Fri, 05 Jan 2024 09:36 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 05 Jan 2024 09:36 AM IST
सार

अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने जुबिन नौटियाल का राम भजन 'मेरे घर राम आए हैं' साझा किया। उन्होंने जुबिन, मनोज मुंतशिर और पायल देव की जमकर तारीफ भी की।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir PM modi praises Jubin Nautiyal Payal Dev Manoj Muntashir Bhajan mere ghar raam aaye hain
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां धूम धाम से की जा रही हैं। 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। पूरे देश में जश्न का माहौल है। इस बीच अब पीएम मोदी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (ट्विटर) पर भगवान श्रीराम का एक मधुर भजन साझा किया है। साथ ही भजन के गायक जुबिन नौटियाल, लेखक मनोज मुंतशिर और म्यूजिक कंपोजर पायल देव की तारीफ भी की।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कही यह बात
पीएम मोदी ने 'मेरे घर राम आए हैं' भजन साझा करते हुए लिखा, 'भगवान श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा के सुअवसर पर अयोध्या के साथ-साथ पूरा देश राममय हो रहा है। राम लला की भक्ति से ओतप्रोत जुबिन नौटियाल जी, पायल देव जी और मनोज मुंतशिर जी का यह स्वागत भजन दिल को छू लेने वाला है।
विज्ञापन


हंसराज रघुवंशी की प्रशंसा
इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्री राम मंदिर पर आधारित भजन, 'जय श्री राम' के लिए गायक हंसराज रघुवंशी की प्रशंसा की थी। पीएम मोदी ने बीते गुरुवार को एक्स पर लिखा, 'अयोध्या में प्रभु श्री राम के स्वागत को लेकर पूरा देश राममय है। राम लला की भक्ति में डूबे भक्तजन इस शुभ दिन के लिए तरह-तरह से अपनी भावनाएं प्रकट कर रहे हैं। भगवान श्री राम को समर्पित हंसराज रघुवंशी जी का ये भजन सुनिए।' 
Sriram Raghavan: अपनी मातृभाषा में आगे फिल्म बनाने से श्रीराम का इंकार, अब इस भाषा में फिल्म बनाने की इच्छा

राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा
22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं, जिसमें गणमान्य व्यक्ति और सभी क्षेत्रों के लोग शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को भव्य मंदिर में राम लला की मूर्ति की स्थापना में शामिल होने के लिए तैयार हैं। इस कार्यक्रम के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं, जिसमें गणमान्य व्यक्ति और सभी क्षेत्रों के लोग शामिल होंगे। श्री राम जन्मभूमि तीरथ क्षेत्र ट्रस्ट ने 22 जनवरी को दोपहर में राम मंदिर के गर्भगृह में राम लला को विराजमान करने का निर्णय लिया है। भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या, भारत के लोगों के लिए महान आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व रखती है। ट्रस्ट ने समारोह के लिए सभी संप्रदायों के 4000 संतों को भी आमंत्रित किया है। अयोध्या में राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए वैदिक अनुष्ठान मुख्य समारोह से एक सप्ताह पहले 16 जनवरी को शुरू होंगे।
Tanishaa Mukerji: काजोल ने अब तक नहीं देखी छोटी बहन की फिल्म 'नील एन निक्की', तनीषा ने किया वजह का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed