फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chiranjeevi And Pawan Kalyan Fans Disappointed Because Of Nothing Update About Vishwambhara & Hari Hara Veera

Upcoming Movies: रामनवमी पर निराश हुए चिरंजीवी और पवन कल्याण के फैंस, मेकर्स से की ये अपील; जानें क्या है वजह

Mon, 07 Apr 2025 09:49 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 07 Apr 2025 09:49 AM IST
सार

Chiranjeevi And Pawan Kalyan: रामनवमी के मौके पर एक ओर जहां राम चरण की ‘पेद्दी’ समेत कई फिल्मों के नए पोस्टर और उनसे जुड़ी जानकारियां सामने आने से फैंस उत्साहित हैं। तो वहीं दूसरी ओर चिरंजीवी और पवन कल्याण के फैंस काफी निराश हैं। जानिए आखिर क्यों निराश हैं फैंस।

विज्ञापन
Chiranjeevi And Pawan Kalyan Fans Disappointed Because Of Nothing Update About Vishwambhara & Hari Hara Veera
चिरंजीवी-पवन कल्याण - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फैंस अपने चहेते कलाकारों की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं और उससे जुड़ी अपडेट चाहते हैं। बीते 6 अप्रैल को रामनवमी के मौके पर कई फिल्मों से जुड़े अपडेट सामने आए, मेकर्स ने फिल्म के नए पोस्टर और फिल्म से जुड़ी नई जानकारियां साझा कीं। लेकिन इस दौरान पवन कल्याण और मेगा स्टार चिरंजीवी के फैंस काफी निराश हो गए। जानिए आखिर इसके पीछे क्या वजह रही।

विज्ञापन

पूरा दिन इंतजार करते रहे फैंस
रामनवमी के अवसर पर एक ओर जहां राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेद्दी’ की पहली झलक सामने आई, तो वहीं इसके अलावा और भी कई फिल्मों से जुड़ी जानकारियां और उनके पोस्टर्स रिलीज हुए। ऐसे में मेगा स्टार चिरंजीवी और पवन कल्याण के फैंस को भी उम्मीद थी कि दोनों स्टार्स की आगामी फिल्मों को लेकर कोई तो नया पोस्टर या अपडेट सामने आएगी।

विज्ञापन

फैंस इस उम्मीद में बैठे थे कि चिरंजीवी की आगामी फिल्म ‘विश्वंभरा’ और पवन कल्याण की ‘हरि हर वीरा मल्लू’ को लेकर भी कोई अपडेट रामनवमी के मौके पर सामने आएगी। हालांकि, पूरा दिन इंतजार के बाद भी इन फिल्मों से जुड़ा कोई नया पोस्टर या कोई भी जानकारी सामने नहीं आई। जिसके बाद इन दोनों ही स्टार के फैंस काफी निराश हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस ने मेकर्स से की फिल्म को लेकर कोई जानकारी देने की अपील
फैंस लंबे वक्त से इन दोनों ही फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं और इनसे जुड़ी जानकारी जानना चाहते हैं। लेकिन फिलहाल तो इन फिल्मों के बारे में कोई भी नई अपडेट सामने नहीं आ रही है। अब रामनवमी के मौके पर भी फिल्मों से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आने के बाद, फैंस अब निर्माताओं से अपील कर रहे हैं कि उनकी मांगों को गंभीरता से लिया जाए। फैंस की मांग है कि फिल्म को लेकर कोई जानकारी दी जाए और फिल्मों का प्रमोशन शुरू किया जाए।


यह खबर भी पढ़ें: Peddi: जानें कब सामने आएगा राम चरण की ‘पेड्डी’ का हिंदी टीजर, दर्शक कर रहे इंतजार

9 मई को रिलीज होनी है पवन कल्याण की फिल्म
पवन कल्याण की ‘हरि हर वीरा मल्लू’ का टीजर पिछले साल ही जारी कर दिया गया था। यह फिल्म 17वीं शताब्दी के मुगल साम्राज्य के दौरान सेट की गई एक महत्वाकांक्षी पीरियड एक्शन ड्रामा है। फिल्म में वीरा मल्लू की कहानी है, जो एक महान डाकू है जो अन्याय के खिलाफ उठता है और पीड़ितों का बचाव करता है। इस फिल्म में पवन कल्याण के अलावा बॉबी देओल विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। जबकि निधि अग्रवाल और नोरा फतेही भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। फिल्म अभी भी 9 मई को ही रिलीज होनी है, लेकिन फिल्म से जुड़ी कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

यह खबर भी पढ़ें: Good Bad Ugly Advance Booking: धांसू ओपनिंग लेने की तैयारी में 'गुड बैड अग्ली', एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल

अटक गई चिरंजीवी की ‘विश्वंभरा’
चिरंजीवी की ‘विश्वंभरा’ पहले इसी साल संक्रांति के मौके पर रिलीज होनी थी। हालांकि, फिल्म की रिलीज आगे बढ़ा दी गई। साल की शुरूआत में बताया गया था कि फिल्म के वीएफएक्स पर अभी काम चल रहा है। फिल्म की नई रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed