Peddi: सामने आया ‘पेद्दी’ का हिंदी में पहला शॉट, दमदार अंदाज में राम चरण ने मारी एंट्री
Peddi Hindi Glimpse: राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेद्दी’ की पहली झलक कल सामने आ गई, लेकिन हिंदी भाषी दर्शकों के लिए मेकर्स आज ये झलक साझा की है। इसके सामने आते ही दर्शक फिल्म को लेकर उत्साहित हो गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलुगु सुपरस्टार राम चरण की आगामी फिल्म ‘पेद्दी’ का पहला शॉट या पहली झलक कल रामनवमी के अवसर पर मेकर्स की ओर से जारी की गई। जिसको देखने के बाद दर्शकों में फिल्म को लेकर और भी उत्साह है। हालांकि, मेकर्स की ओर से जारी किया गया फिल्म का पहला शॉट हिंदी को छोड़कर बाकी भाषाओं में रिलीज किया गया था। अब आज मेकर्स ने 'पेद्दी' की हिंदी में भी पहली झलक रिवील कर दी है। जिसके बाद फिल्म को लेकर हिंदी भाषी दर्शकों में भी गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।
आज सामने आएगी हिंदी में पहली झलक
रामनवमी के मौके पर हिंदी को छोड़कर बाकी भाषाओं में फिल्म की पहली झलक सामने आने के बाद हिंदी दर्शकों के मन में ये संदेह था कि आखिर हिंदी में ‘पेद्दी’ की पहली झलक सामने क्यों नहीं आई और ये कब आएगी? जिसके बाद अब मेकर्स ने आज हिंदी में इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की पहली झलक जारी की है। ये टीजर जारी होते ही वायरल हो गया और लोगों इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। हिंदी में भी अन्य भाषाओं की तरह राम चरण की अपनी ही आवाज है, यानी किसी और की डबिंग वाली आवाज नहीं है। इस टीजर को राम चरण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।
View this post on Instagram
यह खबर भी पढ़ें: Peddi First Shot:पहले ही शॉट में राम चरण ने लगाया छक्का ...
पहली झलक में दिखा राम चरण का दमदार अंदाज
‘पेद्दी’ एक गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है। जो पहली झलक फिल्म की सामने आई है, उसमें राम चरण का दमदार अंदाज देखने को मिला है। पहली झलक की शुरूआत में राम चरण का किरदार क्रिकेट मैदान में कदम रखता है। कंधे पर बैट टांगे, बीड़ी पीते हुए और भीड़ की तालियों के बीच उसकी जोरदार एंट्री होती है। इसके बाद वह विशाल खेतों को पार करता है, अपनी तेज रफ्तार और ताकत दिखाता नजर आता है। टीजर के अंत में राम चरण का किरदार मैदान पर पहुंचते ही एक जोरदार शॉट मारता है और गेंद आसमान छूती नजर आती है।
यह खबर भी पढ़ें: Good Bad Ugly Advance Booking: धांसू ओपनिंग लेने की तैयारी में 'गुड बैड अग्ली', एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल
राम चरण के जन्मदिन पर रिलीज होगी फिल्म
‘पेद्दी’ में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी अहम भमिकाओं में नजर आएंगे। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित यह फिल्म अगले साल यानी 27 मार्च 2026 को राम चरण के जन्मदिन के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म में एआर रहमान का संगीत है, जो फिल्म को लेकर लोगों का उत्साह और भी बढ़ाता है।