Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chhath Parv 2026 Akshara Rani Chatterjee Pawan Singh Khesari Bhojpuri celebs extends wishes On festival kharna

छठ 2026: छठी मैया की भक्ति में लीन भोजपुरी सितारे, घाट पर पहुंचीं अक्षरा, खेसारी-पवन सिंह ने रिलीज किए गाने

Sat, 14 Nov 2026 04:10 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 14 Nov 2026 04:10 PM IST
सार

  • Chhath 2026: लोक-आस्था का पर्व छठ मनाया जा रहा है। 
  • मूल रूप से यह चार दिवसीय महापर्व बिहार, झारखंड और पूर्वांचल में मनाया जाता है। मगर, अब पूरे देश इस उत्सव के रंग नजर आते हैं।
  • इस साल छठ पर्व की शुरुआत कल 13 नवंबर से नहाय-खाय के साथ हुई। आज खरना है।
  • भोजपुरी सितारे छठी मैया की भक्ति में डूबे हैं और प्रशंसकों को इस त्योहार की शुभकामनाएं दी हैं। 

विज्ञापन
Chhath Parv 2026 Akshara Rani Chatterjee Pawan Singh Khesari Bhojpuri celebs extends wishes On festival kharna
छठ पर्व मनाते हुए भोजपुरी सितारे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महापर्व छठ धूमधाम से मनाया जा रहा है। घाटों पर रौनक बढ़ गई है। कई भोजपुरी सितारे भी इस महापर्व को सेलिब्रेट कर रहे हैं और छठी मैया की भक्ति में डूबे हैं। कई सितारों ने सोशल मीडिया पर फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

Chhath Parv 2026 Akshara Rani Chatterjee Pawan Singh Khesari Bhojpuri celebs extends wishes On festival kharna
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

घाट पर पहुंचीं अक्षरा सिंह
भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह इस पर्व को मनाती हैं। वे पूरी परंपराओं के साथ खुद इस व्रत को रखती हैं। इस साल भी वे छठी मैया की भक्ति में लीन हैं। उन्होंने खरना के दिन सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वे घाट पर नजर आ रही हैं। उन्होंने घाट पर जाकर डुबकी लगाई है। साथ ही फैंस को बधाई देते हुए लिखा है, 'सुबह गंगा स्नान, गंगाजल लेकर घर और शुरू खरना की तैयारी। जय छठी मइया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Chhath Parv 2026 Akshara Rani Chatterjee Pawan Singh Khesari Bhojpuri celebs extends wishes On festival kharna
मनीषा रानी - फोटो : इंस्टाग्राम

पारंपरिक लुक में नजर आईं मनीषा रानी
भोजपुरी अभिनेत्री मनीषा रानी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट  से फोटोज शेयर करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। साड़ी और लाल चुनरी पहने मनीषा घाट पर खड़ी हैं। उन्होंने पारंपरिक गहने पहने हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'जय छठी मैया'।

विज्ञापन

Chhath Parv 2026 Akshara Rani Chatterjee Pawan Singh Khesari Bhojpuri celebs extends wishes On festival kharna
पवन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

पवन सिंह लेकर आए छठ गीत
भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह ने छठ पर्व के अवसर पर छठी मैया को समर्पित गाना रिलीज किया है। 'होई गईलें भोर' टाइटल वाला यह गाना छठ के महापर्व में उत्सव और भक्ति के रंग जोड़ रहा है।

Chhath Parv 2026 Akshara Rani Chatterjee Pawan Singh Khesari Bhojpuri celebs extends wishes On festival kharna
रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम

रानी चटर्जी बोलीं- 'जय छठी मईया'
रानी चटर्जी ने भी छठ की शुभकामनाएं देते हुए तस्वीर साझा की है। उन्होंने लिखा है, 'छठी मईया आप सभी के जीवन को खुशहाली से भर दें। एक ऐसा पर्व, जिसे देख कर मन भावुक हो जाता है। छठ महापर्व की छठ भक्तिन को ढेर सारी शुभकामनाएं और पूरे हिंदुस्तान को जय छठी मईया'।

Chhath Parv 2026 Akshara Rani Chatterjee Pawan Singh Khesari Bhojpuri celebs extends wishes On festival kharna
काजल राघवानी - फोटो : इंस्टाग्राम

काजल राघवानी ने की जन सेवा
छठ पर काजल राघवानी छठ के अवसर पर जन सेवा करती नजर आईं। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है,  'छठी मैया की कृपा से कुछ सेवा करने का सौभाग्य मिला। आस्था का असली रूप सेवा और समर्पण में है। छठ पूजा की शुभकामना'।

Chhath Parv 2026 Akshara Rani Chatterjee Pawan Singh Khesari Bhojpuri celebs extends wishes On festival kharna
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम

मोनालिसा छठ पर लाईं शो
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने भी छठ पर शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही तोहफा भी दिया है। वे इस असवर पर शो  'जय छठी माई' में नजर आएंगी, जिसे दर्शक आज 14 नवंबर को देख सकते हैं। यह आज शाम सात बजे जी बाइस्कोप पर टेलीकास्ट होगा।

Chhath Parv 2026 Akshara Rani Chatterjee Pawan Singh Khesari Bhojpuri celebs extends wishes On festival kharna
खेसारी लाल यादव - फोटो : वीडियो ग्रैब

खेसारी का नया गाना रिलीज
भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के यहां भी छठ का पर्व मनाया जाता है। इसके अलावा अपने फैंस के लिए भी वे इस महापर्व पर 'धनिया मोर शहरी बाड़ी' गाना लेकर आए हैं। इस छठ गीत ने इस त्योहार को और खास बना दिया है।

Chhath Parv 2026 Akshara Rani Chatterjee Pawan Singh Khesari Bhojpuri celebs extends wishes On festival kharna
आम्रपाली दुबे - फोटो : इंस्टाग्राम

भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इन दिनों रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में हैं। उनकी टीम ने अभिनेत्री की तरफ से छठ पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed