Anne Hathaway: हॉलीवुड एक्ट्रेस ऐन हैथवे को शेफ विकास खन्ना ने दिया शानदार तोहफा, देखें वीडियो
Anne Hathaway: भारतीय शेफ विकास खन्ना ने हॉलीवुड अभिनेत्री ऐन हैथवे का अपने घर और रेस्तरां में स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अभिनेत्री को एक विशेष उपहार दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में हॉलीवुड अभिनेत्री ऐन हैथवे ने भारतीय शेफ विकास खन्ना से मुलाकात की। अभिनेत्री ने उनके रेस्तरां और बंगले का दौरा किया। अभिनेत्री का स्वागत करने के लिए विकास खन्ना ने उन्हें एक खास उपहार दिया। यह उपहार शेफ के लिए भावनात्मक मायने भी रखता है। अब इस गिफ्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रेस्तरां में उठाया स्वादिष्ट डिश का आनंद
पिछले महीने ऐन हैथवे विकास खन्ना के रेस्तरां में गईं। जहां उन्होंने स्वादिष्ट और तरह-तरह के डिश का आनंद उठाया। रेस्तरां के बाद वह शेफ विकास के बंगले पर भी गईं। इस दौरान शेफ ने उनकी खातिरदारी की और उनका स्वागत एक विशेष उपहार के साथ किया।
यह खबर भी पढ़ें: Sonu Sood: जब सोनू सूद के घर पड़ा था इनकम टैक्स का छापा, अभिनेता ने चार दिनों तक घर में नहीं लगाया था ताला
Presenting Anne Hathaway the amazing Mysore Sandalwood Soap, handcrafted Marble box from Agra & my fav Kiss in Kashmir by Monica Saigal pic.twitter.com/PupFXZ68CA
— Vikas Khanna (@TheVikasKhanna) December 19, 2024
गिफ्ट में क्या-क्या दिया?
अभिनेत्री के आगमन पर शेफ विकास खन्ना ने अभिनेत्री को एक गिफ्ट पैक भेंट किया। इस पैक में उन्होंने मशहूर मैसूर सैंडलवुड साबुन, आगरा से हाथ से बनाया गया संगमरमर का डिब्बा और मोनिका सैगल की किताब ‘किस इन कश्मीर’ भेंट की।
यह खबर भी पढ़ें: HHVM: इस दिन जारी होगा 'हरि हर वीरा मल्लू' का पहला गाना, निर्माताओं ने जारी किया पवन कल्याण का नया पोस्टर
गिफ्ट विकास के लिए रखता है भावनात्मक मायने
विकास खन्ना का ऐन हैथवे की फिल्मों से भावनात्मक और गहरा नाता है। खासकर, ‘द डेविल वियर्स प्राडा’ से। दरअसल, शेफ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि उनकी बहन ने ल्यूपस से जूझने के दौरान अनगिनत बार यह फिल्म देखी। खन्ना ने याद किया कि उनकी बहन राधा के निधन के बाद उन्होंने फिल्म की फाइल डिलीट कर दी थी, लेकिन ऐन हैथवे के आने के बाद वह यादें फिर से ताजा हो गईं।