फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Cheating Case Against Malayalam Actor Nivin Pauly And Director Abrid Shine

Nivin Pauly: कानूनी पचड़े में फंसे मलयालम एक्टर निविन पॉली और निर्देशक अब्रिद शाइन, करोड़ों की ठगी के लगे आरोप

Thu, 17 Jul 2025 12:54 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 17 Jul 2025 12:54 PM IST
सार

FIR Against Nivin Pauly: मलयालम अभिनेता और निर्देशक के खिलाफ करोड़ों की ठगी के मामले एफआईआर दर्ज कराई गई है। जानें क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
Cheating Case Against Malayalam Actor Nivin Pauly And Director Abrid Shine
निविन पॉली और अब्रिद शाइन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मलयालम अभिनेता निविन पॉली और निर्देशक अब्रिद शाइन एक कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। इन दोनों सितारों के खिलाफ थलयोलापरम्बु के रहने वाले एक व्यक्ति वित्तीय धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। अब पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

एक्टर निविन पॉली लगे गंभीर आरोप
निविन पॉली और अब्रिद शाइन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। यह शिकायत पीएस शमनास ने दी थी, जो अभिनेता निविन पॉली की 2022 में आने वाली फिल्म 'महावीरयार' के सह-निर्माता थे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि 'महावीरयार' बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी। इसलिए पॉली ने उन्हें 95 लाख रुपये देने की पेशकश की थी। बाद में अभिनेता ने उन्हें शाइन द्वारा निर्देशित अपनी आगामी फिल्म 'एक्शन हीरो बीजू 2' में पार्टनर बनाने का वादा भी किया था। इसके चलते  फिल्म की शूटिंग के लिए उनसे लगभग 1.9 करोड़ रुपये खर्च करवाए।

विज्ञापन

निर्देशक-एक्टर ने की 1.90 करोड़ की ठगी
शमनास ने आगे आरोप लगाते हुए शिकायत में दावा किया कि फिल्म को शमनास की कंपनी - इंडियन मूवी मेकर्स के बैनर के तले रजिस्टर भी किया गया था। हालांकि, पॉली और शाइन ने कथित तौर पर एक दुबई की एक फर्म के साथ फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन के लिए 5 करोड़ रुपये का एग्रीमेंट किया, जिसमें दिखाया गया था कि फिल्म अभिनेता के प्रोडक्शन हाउस के तहत बनाई जा रही थी। शमनास ने आरोप लगाया कि ऐसे में उनसे बातें छिपाकर और झूठ बोलकर एक्टर और निर्देशक की जोड़ी ने उनसे 1.90 करोड़ रुपये की ठगी की है। इस मामले पर अभी तक पॉली या शाइन ने आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed