फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Charu Asopa addresses trolls who target her for wearing revealing clothes says fix your intentions

Charu Asopa: रिवीलिंग ड्रेस को लेकर ट्रोल होने पर चारू असोपा का फूटा गुस्सा, कहा- अपनी नीयत ठीक करें

Thu, 27 Apr 2023 07:32 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 27 Apr 2023 07:32 PM IST
सार

सुष्मिता सेन की भाभी चारू सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और एक्ट्रेस ग्लैमरस फोटोज शेयर करती रहती हैं, लेकिन  इसके लिए उन्हें कभी-कभी ट्रोल का सामना भी करना पड़ता है। अब एक्ट्रेस ने इसपर रिएक्ट किया है

विज्ञापन
Charu Asopa addresses trolls who target her for wearing revealing clothes says fix your intentions
चारू आसोपा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी पत्नी चारू असोपा का रिश्ता आए दिन खबरों की सुर्खियों में बना रहता है। जहां दोनों इंटरव्यू में एक दूसरे की आलोचना करते हुए नजर आते हैं तो वहीं एक साथ शादी में डांस करते हुए नजर आते हैं, जिस पर फैंस कंफ्यूज रहते हैं। अब हाल ही में, चारू को सोशल मीडिया पर उनके रिवीलिंग ड्रेस के लिए ट्रोल किया गया था, जिसके बाद उन्होंने ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है

विज्ञापन

ट्रोल्स को लगाई लताड़

सुष्मिता सेन की भाभी चारू सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और एक्ट्रेस ग्लैमरस फोटोज शेयर करती रहती हैं, लेकिन  इसके लिए उन्हें कभी-कभी ट्रोल का सामना भी करना पड़ता है। अब एक्ट्रेस ने इसपर रिएक्ट किया है.और ट्रोल्स को भी लताड़ा है। बता दें कि चारू को आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता था।

Citadel Review: चालीस की प्रियंका का एक्शन चमत्कार, रिचर्ड मैडेन के साथ केमिस्ट्री का इम्तिहान अभी बाकी है

 

विज्ञापन
विज्ञापन

चारू ने दिया यह बयान

चारू ने अपने हालिया इंटरव्यू में ट्रोल्स पर बात करते हुए कहा, 'जब आप मां बन जाती हैं और रिवीलिंग ड्रेस पहनती हैं तो आपको ऐसे जज किया जाने लग जाता है कि जैसे आपने कोई अपराध कर दिया। कुछ लोग तो ऐसे कमेंट करते हैं कि जैसे-जैसे डिवोर्स की डेट पास आ रही है वैसे-वैसे आपके कपड़े छोटे होते जा रहे हैं, लेकिन जब पहले मैं ऐसे कपड़े पहनती थी को किसी को कोई दिक्कत नहीं थी। अब चूंकि मैं एक सिंगल मदर हूं तो ऐसा नहीं कर सकती।'

Remo D'Souza: फिल्म न चलने पर मानसिक तनाव में आ गए थे रेमो डिसूजा, बताया- कठिन समय से कैसे आए बाहर


 
विज्ञापन

अभिनेत्री ने ट्रोल्स को दी चेतावनी

अभिनेत्री ने आगे कहा कि लोग उनसे कहते हैं कि यह सब फैशन बाजी छोड़ो और अपने बच्चे पर ध्यान लगाओ। उन्हें नहीं समझ आता है कि आखिर ऐसे लोग कौन हैं और उनकी मानसिकता ऐसी क्यों है। लोगों को ऐसा क्यों लगता है कि अगर आप मां बन गई हैं तो अपना जीवन जीना छोड़ दें। चारू ने कहा कि वह अपनी बेटी जियाना संग एक दोस्त की तरह रहना चाहती हैं और चाहती हैं कि लोग उन्हें उनकी ड्रेस के लिए ट्रोल करना छोड़ दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed