फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chahat Khanna Replies To Trolls Over Her Divorce Saying After Converting To Islam I Returned To Sanatan Dharma

तलाक पर ट्रोल हो रहीं चाहत खन्ना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘इस्लाम में कनवर्ट होने के बाद की सनातन में वापसी’

Sat, 18 Apr 2026 10:39 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 18 Apr 2026 10:39 AM IST
सार

Chahatt Khanna: टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने दो तलाक, धर्म परिवर्तन और उससे जुड़े विवादों पर खुलकर बात की।

विज्ञापन
Chahat Khanna Replies To Trolls Over Her Divorce Saying After Converting To Islam I Returned To Sanatan Dharma
चाहत खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

चाहत खन्ना ने बताया कि उन्होंने अपनी दूसरी शादी के दौरान इस्लाम धर्म अपनाया था, लेकिन बाद में वह फिर से सनातन धर्म में लौट आईं। उन्होंने साफ कहा कि धर्म बदलने का फैसला पूरी तरह उनका अपना था। कई लोगों ने यह कहा कि उन पर दबाव डाला गया था, लेकिन एक्ट्रेस ने इसे गलत बताया।

विज्ञापन

धर्म बदलने पर क्या बोलीं चाहत?
उन्होंने खुद को एक सेक्युलर इंसान बताते हुए कहा कि वह ईद और दिवाली दोनों बराबर खुशी से मनाती हैं और सभी धर्मों का सम्मान करती हैं। उनका कहना है कि लोग अक्सर उनके बयानों को गलत तरीके से समझ लेते हैं और अलग तरीके से पेश कर देते हैं।

विज्ञापन

अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए चाहत ने बताया कि उनकी पहली शादी 2006 में भारत नरसिंघानी से हुई थी, जो एक साल में ही खत्म हो गई। इसके बाद 2013 में उन्होंने फरहान मिर्जा से शादी की, लेकिन 2018 में उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दी और मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सनातन धर्म में वापस आने में समय लगा
तलाक और विवादों के दौरान उन्हें काफी ट्रोलिंग और निगेटिविटी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि उस समय वह दुखी, डर और निराशा महसूस करती थीं, लेकिन समय के साथ वह और मजबूत और समझदार हो गईं।

चाहत ने यह भी बताया कि तलाक के बाद उन्हें अपनी जड़ों यानी सनातन धर्म में वापस आने में समय लगा, लेकिन अब वह अपनी जिंदगी में ज्यादा खुश और संतुलित महसूस करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed