फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Centre Notifies Cinematograph Rules to Improve Film Certification Process It Will Help Online Adoption

Film Certification: केंद्र ने फिल्म प्रमाणन प्रक्रिया में किया सुधार, सिनेमैटोग्राफ नियमों को किया अधिसूचित

Fri, 15 Mar 2024 07:49 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 15 Mar 2024 07:49 PM IST
सार

केंद्र ने फिल्म प्रमाणन प्रक्रिया में सुधार लाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। फिल्म प्रमाणन प्रक्रिया में व्यापक सुधार के लिए केंद्र ने सिनेमैटोग्राफ नियम, 2024 को अधिसूचित किया है।

विज्ञापन
Centre Notifies Cinematograph Rules to Improve Film Certification Process It Will Help Online Adoption
फिल्म सर्टिफिकेशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकार ने फिल्म प्रमाणन प्रक्रिया में सुधार लाने के लिए आज शुक्रवार, 15 मार्च को एक बड़ा फैसला लिया है। फिल्म प्रमाणन प्रक्रिया में व्यापक सुधार के लिए केंद्र ने सिनेमैटोग्राफ नियम, 2024 को अधिसूचित किया है। आज शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर सरकार ने इसकी जानकारी दी है। जारी किए गए बयान में कहा गया कि ये नियम फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेहतर पारदर्शिता और बिजनेस करने में आसानी के लिए ऑनलाइन प्रमाणन प्रक्रियाओं को अपनाने में मदद करेंगे।

विज्ञापन


इन नियमों से डिजिटल प्रक्रियाओं को अपनाने में मिलेगी मदद
सिनेमैटोग्राफ नियम पारदर्शिता बढ़ाने और सभी विवेकाधिकारों को खत्म करने के लिए फिल्मों की प्राथमिकता स्क्रीनिंग के लिए एक नियम भी स्थापित करेगा। बयान में कहा गया है कि ये नियम फिल्म प्रमाणन की प्रक्रिया के लिए समयसीमा को कम कर देंगे। इसके साथ ही सभी लेन-देन के समय को खत्म करने के लिए पूर्ण डिजिटल प्रक्रियाओं को अपनाने में भी मदद करेंगे। 
विज्ञापन


Munmun Dutta: राज अनादकट के साथ सगाई की अफवाहों को मुनमुन ने किया खारिज, फर्जी खबरों पर नोट साझा कर कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार द्वारा जारी किए गए बयान में क्या कहा गया
इस नियम में विकलांग व्यक्तियों के लिए फिल्में देखने को शामिल करने के लिए प्रमाणन से जुड़ी सुविधाओं का भी प्रावधान है। जारी किए गए बयान में कहा गया है, सिनेमैटोग्राफ (संशोधन) अधिनियम, 2023 के अनुसरण में, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सिनेमैटोग्राफ (प्रमाणन) नियम, 1983 की जगह पर सिनेमैटोग्राफ (प्रमाणन) नियम, 2024 को अधिसूचित किया है।

फिल्म सर्टिफिकेशन में सुधार लाने के लिए किया गया अधिसूचित
बयान में आगे कहा गया है कि इन नियम को क्रम में व्यापक रूप से संशोधित किया गया है। साथ ही सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए फिल्मों के प्रमाणन की पूरी प्रक्रिया में सुधार और समसामयिकता लाने के लिए सिनेमैटोग्राफ नियमों को अधिसूचित किया गया है। 

Mahesh Bhatt: महेश भट्ट ने मातृत्व को बताया आलिया के जीवन की रोमांचक यात्रा, बोले- उसका व्यक्तित्व ही बदल गया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed