कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री मुनमुन दत्ता इन दिनों खबरों में बनी हुई हैं। बीते दिन अफवाह थी कि उन्होंने शो में जेठालाल के बेटे टप्पू का किरदार निभाने वाले अभिनेता राज अनादकट से सगाई कर ली। हालांकि, बाद में अभिनेत्री की टीम ने इन खबरों को फेक करार दिया था। वहीं, राज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सगाई की अफवाहों को निराधार बताया। इसके बाद अब मुनमुन ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।
Munmun Dutta: राज अनादकट के साथ सगाई की अफवाहों को मुनमुन ने किया खारिज, फर्जी खबरों पर नोट साझा कर कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Fri, 15 Mar 2024 06:48 PM IST
सार
मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी साझा की है। उन्होंने एक नोट में लिखा है कि उनकी सगाई या शादी नहीं हुई है। मुनमन ने लिखा, 'अजीब बात है कि कैसे फर्जी खबरें जंगल की आग की तरह फैलती हैं और बूमरैंग की तरह वापस आती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
