फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Censor Board Removed Eight Second Long Ajay Devgn Dialogue From Raid 2

Raid 2: ‘रेड 2’ पर चली सेंसर की कैंची, अजय देवगन का आठ सेकंड लंबा डायलॉग हटाया; इस खास शब्द में भी किया बदलाव

Mon, 28 Apr 2025 02:25 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 28 Apr 2025 02:25 PM IST
सार

Ajay Devgn Raid 2: अजय देवगन-रितेश देशमुख की फिल्म ‘रेड 2’ के रिलीज से पहले फिल्म पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली है। जानिए किस डायलॉग पर सेंसर बोर्ड ने चलाई अपनी कैंची।

विज्ञापन
Censor Board Removed Eight Second Long Ajay Devgn Dialogue From Raid 2
रेड 2 के मोशन पोस्टर के साथ सामने आई टीजर की रिलीज डेट - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn

विस्तार

अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म ‘रेड 2’ रिलीज को तैयार है। 1 मई को रिलीज होने वाली इस फिल्म में अब सिर्फ दो दिनों का ही समय बाकी रह गया है। फिल्म की कास्ट इसके प्रमोशन में जुटी हुई है। इस बीच फिल्म पर सेंसर की कैंची चली है। जिसके बाद अब फिल्म सेंसर बोर्ड से भी पास हो गई है। जानकारी के मुताबिक, फिल्म में अधिक कट तो नहीं लगे हैं। हालांकि, फिल्म से अजय देवगन का एक डायलॉग जरूर हटाए जाने की जानकारी सामने आ रही है।

विज्ञापन

अजय देवगन का ये डायलॉग हटाया
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन की ‘रेड 2’ में सीबीएफसी यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने कोई विजुअल कट नहीं लगाया है। हालांकि, फिल्म से अभिनेता अजय देवगन का एक आठ सेकंड लंबा डायलॉग सीबीएफसी ने काट दिया है। फिल्म की शुरूआत में आने वाला अजय देवगन का ‘पैसा, ताकत और हथियार’ वाला डायलॉग सीबीएफसी ने फिल्म से हटाने को कहा है। इसके अलावा सेंसर बोर्ड ने फिल्म से ‘रेलवे मंत्री’ शब्द भी हटाने को कहा है। उसकी जगह ‘बड़ा मंत्री’ शब्द इस्तेमाल करने को बोला है। हालांकि, इसके अलावा सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कोई विजुअल कट नहीं लगाया है। यानी कि एक्शन सीन भरपूर देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन

फिल्म को मिला यूए सर्टिफिकेट
फिल्म ‘रेड 2’ को सेंसर बोर्ड से यूए सर्टिफिकेट मिला है। वहीं फिल्म 2 घंटे, 30 मिनट और 53 सेकंड लंबी बताई जा रही है। रेड 2 को मार्च में सीबीएफसी से अपना सेंसर सर्टिफिकेट मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Tanvi The Great: काजोल ने ‘तन्वी द ग्रेट’ की शुभांगी से कराया परिचय, अनुपम के एक्टिंग स्कूल से हैं अभिनेत्री

रितेश देशमुख और वाणी कपूर भी आएंगे नजर
राजकुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला, अमित सियाल और सुप्रिया पाठक प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।

यह खबर भी पढ़ें: Raid 2: 'रेड' के सीक्वल की एडवांस बुकिंग शुरू, अब तक बिक चुके इतने टिकट, जानें कुल कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed