फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raid 2 Advance Booking Day 1 Ajay Devgn Vaani Kapoor Riteish Deshmukh

Raid 2: 'रेड' के सीक्वल की एडवांस बुकिंग शुरू, अब तक बिक चुके इतने टिकट, जानें कुल कमाई

Sun, 27 Apr 2025 11:51 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 27 Apr 2025 11:51 AM IST
सार

Raid 2 Advance Booking: रेड 2 के सीक्वल की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। आइए जानते हैं कि फिल्म के अब तक कितने टिकट बिक चुके हैं और इससे कितनी कमाई हुई है।

विज्ञापन
Raid 2 Advance Booking Day 1 Ajay Devgn Vaani Kapoor Riteish Deshmukh
रेड 2 फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम-@ajaydevgn

विस्तार

अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रेड 2’ की रिलीज को अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। इस बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिसने दर्शकों में उत्साह भर दिया है। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए एक शानदार प्रोमो वीडियो शेयर किया है। हाल ही में साझा की गई इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा है, “सिस्टम हिलने वाला है... क्या आपकी सीट पक्की है? अभी अपना टिकट बुक करें।”

विज्ञापन

Shruti Haasan: रिश्तों को लेकर श्रुति हासन ने किया खुलासा, बोलीं- मैंने कुछ लोगों को चोट पहुंचाई है… 

विज्ञापन

Raid 2 Advance Booking Day 1 Ajay Devgn Vaani Kapoor Riteish Deshmukh
फिल्म रेड 2 पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम-@ajaydevgn
एडवांस बुकिंग में शानदार रुझान

1 मई 2025 को रिलीज होने वाली इस फिल्म की एंडवांस बुकिंग के शुरुआती  आंकड़े भी सामने आ चुके हैं।  ‘रेड 2’ ने एडवांस बुकिंग में अब तक 1900 शोज के लिए 1110 टिकट बेचे हैं। इससे फिल्म ने तीन लाख 70 हजार रुपये की कमाई की है। अगर ब्लॉक सीटों को जोड़ा जाए तो यह आंकड़ा 11.43 लाख रुपये तक पहुंच गया है। रिलीज में अभी तीन दिन बाकी हैं इस वजह से माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बुकिंग में तेजी आएगी। सोशल मीडिया पर फैंस की उत्सुकता को देखते हुए उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग कर सकती है।
Sanjeev Kapoor: अपनी बायोपिक में इस अभिनेता को देखना चाहते हैं संजीव कपूर, दे चुके हैं 600 करोड़ी फिल्म

Raid 2 Advance Booking Day 1 Ajay Devgn Vaani Kapoor Riteish Deshmukh
फिल्म 'रेड 2' का ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब
कौन-कौन है फिल्म में?

‘रेड 2’ में अजय देवगन एक बार फिर इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक की भूमिका में नजर आएंगे। उनकी दमदार एक्टिंग और इंटेंस अंदाज ने पहले पार्ट में दर्शकों का दिल जीता था। इस बार उनके साथ रितेश देशमुख विलेन के किरदार में दिखेंगे, जो कहानी में ट्विस्ट लाएंगे। वाणी कपूर फिल्म की मुख्य अभिनेत्री हैं। वह अमय की पत्नी के रोल में होंगी। फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है।

विज्ञापन

Raid 2 Advance Booking Day 1 Ajay Devgn Vaani Kapoor Riteish Deshmukh
फिल्म 'रेड 2' का ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब
क्या है ‘रेड 2’ की कहानी?

‘रेड 2’ की कहानी पहले भाग की तरह ही भ्रष्टाचार और कर चोरी के खिलाफ एक इनकम टैक्स ऑफिसर की जंग पर आधारित है। अमय पटनायक इस बार और बड़े स्तर पर सिस्टम की खामियों का पर्दाफाश करेंगे। कहानी में रितेश देशमुख का किरदार एक चालाक और शक्तिशाली विलेन का है। फिल्म को एक्शन, ड्रामा और सस्पेंस का पूरा डोज दर्शकों को देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed