फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Buffy fame american actress michelle trachtenberg dies in the age of 39

Michelle Trachtenberg: ‘बफी’ फेम अमेरिकन एक्ट्रेस मिशेल ट्रैचेनबर्ग का 39 वर्ष की उम्र में निधन

Thu, 27 Feb 2025 08:12 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 27 Feb 2025 08:12 AM IST
सार

Michelle Trachtenberg: न्यूयॉर्क में जन्मी अभिनेत्री मिशेल ट्रैचेनबर्ग का 39 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मिशेल ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के भी रूप में किया था। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर..

विज्ञापन
Buffy fame american actress michelle trachtenberg dies in the age of 39
मिशेल ट्रैचेनबर्ग - फोटो : इंस्टाग्राम- @ michelletrachtenberg

विस्तार

मिशेल ट्रैचेनबर्ग एक अमेरिकी अभिनेत्री थी, जिनके निधन की खबर मिलते ही अमेरिकन सिने इंडस्ट्री में हलचल मच गई। ‘गॉसिप गर्ल’ जैसे तमाम सीरीज से चर्चित इस एक्ट्रेस का 39 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। जानिए कैसे हुआ निधन?
विज्ञापन

क्या है पूरी खबर?
हाल ही में अमेरिकी मीडिया आउटलेट्स की रिपोर्ट से यह जानकारी मिली कि अमेरिकन अभिनेत्री मिशेल ट्रैचेनबर्ग ने 39 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।  न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार यह सामने आया कि बीते बुधवार को अभिनेत्री मैनहैट्टन स्थित अपार्टमेंट में बेहोश पाई गई थी, फिर आपातकालीन चिकित्साधिकारी ने इन्हें मृत घोषित कर दिया था। इसके साथ ही कुछ और जानकारियों से पता चला कि अभनेत्री ने हाल ही में लीवर ट्रांसप्लांट भी कराया था।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें; MHKB Collection: ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ एक हफ्ते में ही तोड़ रही दम, दो डिजिट में भी कमाई पहुंचने में संदेह

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन है यह अभिनेत्री?
एक्ट्रेस मिशेल ट्रैचेनबर्ग का जन्म न्यूयॉर्क में हुआ था। बचपन से ही अभिनय की दुनिया में मिशेल की रूचि थी। मिशेल एक्टिंग की दुनिया में ही नाम कमाना चाहती थी। इन्होंने 1991 में न्यूयॉर्क में ही उन्हें ‘लॉ एंड ऑर्डर’ सीरीज के एक एपिसोड से अभिनय करियर की शुरुआत थी। फिर मिशेल ने 1996 में ‘हैरियर द स्पाई’ फिल्म में पहली बार मुख्य भूमिका में नजर आई थी।


यह खबर भी पढ़ें: Posani Krishna Murali: तेलुगु अभिनेता पोसानी कृष्ण मुरली हैदराबाद में गिरफ्तार, लगी गैर-जमानती धाराएं

फिल्मों में छाई मिशेल
मिशेल की जिंदगी का सबसे अहम मोड़ साल 2000 में आया, जब इन्हें ‘बफी द वैम्पायर स्लेयर’ में अभिनय करने का मौका मिला। इसमें उन्होंने मुख्य पात्र में नजर आने वाली मिशेल गेलर की बहन का किरदार निभाया था। इससे उनको काफी नाम मिला। फिर मिशेल ने साल 2008 में ‘गॉसिप गर्ल’ शो में मुख्य भूमिका निभाई। साथ ही मिशेल इन फिल्मों में भी नजर आई थी, जिसमें ‘यूरोट्रिप, ‘17 अगेन’ और ‘द स्क्रिबलर’ शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed