फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Brazilian Content Creator Bianca Dias Dies At 20 Days After Undergoing Cosmetic Surgery

ब्राजीलियन कंटेंट क्रिएटर बियांका डियास का 20 साल की उम्र में निधन, हाल ही में करवाया था शरीर में ये बदलाव

Sat, 21 Feb 2026 11:11 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 21 Feb 2026 11:11 AM IST
सार

Bianca Dias Death: ब्राजीलियन कंटेंट क्रिएटर बियांका डियास के निधन से हर कोई हैरान है। सिर्फ 20 साल की उम्र में उनका अचानक निधन हो गया। जानिए उनके बारे में…

विज्ञापन
Brazilian Content Creator Bianca Dias Dies At 20 Days After Undergoing Cosmetic Surgery
बियांका डियास - फोटो : इंस्टाग्राम-@_bidiass_

विस्तार

ब्राजील की कंटेंट क्रिएटर बियांका डियास का सिर्फ 20 साल की उम्र में निधन हो गया। इतनी कम उम्र में बियांका के निधन से उनके परिवार, दोस्तों और फॉलोअर्स को गहरा सदमा लगा है। कॉस्मेटिक सर्जरी कराने के कुछ ही दिनों बाद बियांका डियास का निधन हो गया।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर थीं बियांका
पीपल मैगजीन के मुताबिक, बियांका डियास का निधन 19 फरवरी को हुआ। डियास ने सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 60,000 फॉलोअर्स थे। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और रोजाना जीवन के बारे में साझा करती रहती थीं।

विज्ञापन


हाल के महीनों में उन्होंने लंदन में छुट्टियों की तस्वीरें भी शेयर की थीं। उनका आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट 18 दिसंबर को आया था, जब उन्होंने ब्राजील के साओ पाउलो में कार के अंदर से एक सेल्फी शेयर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Brazilian Content Creator Bianca Dias Dies At 20 Days After Undergoing Cosmetic Surgery
बियांका डियास - फोटो : इंस्टाग्राम-@_bidiass_
दोस्तों ने इस तरह किया याद
बियांका के निधन पर उनके करीबी दोस्तों ने उन्हें याद करते हुए पोस्ट साझा की हैं। उनकी दोस्त व मसाज थेरेपिस्ट जेफ कार्लोस ने बियांका के साथ कई तस्वीरें साझा करते हुए एक भावुक संदेश लिखा।

कार्लोस ने करीबी को खोने के दर्द के बारे में बताते हुए लिखा, ‘मृत्यु कुछ भी नहीं है। हमारा बंधन कभी नहीं टूटा।’ एक अन्य दोस्त, डिजिटल क्रिएटर पेट्रीसिया गैंडेन ने भी बियांका को एक भावपूर्ण संदेश के साथ याद किया।

पेट्रीसिया ने लिखा, ‘मैं बस इतना जानती हूं कि हमने खूबसूरत पल बिताए, अद्भुत बातचीत की, ईश्वर परिवार को सांत्वना दे, मैं तुम्हें बहुत स्नेह और गर्व के साथ याद रखूंगी।’ पीपुल मैगजीन के मुताबिक, बियांका के परिवार ने 20 फरवरी को साओ पाउलो में उनके लिए शोक सभा आयोजित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed