फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Box Office Disaster From Rajasaab Alpha Toxic To Haiwaan These Movies Flop In 2026

बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम: बड़े स्टार और खाली थिएटर, 'राजासाब' से 'हैवान' तक; 9 महीने में इन फिल्मों का हुआ बुरा हाल

Thu, 17 Sep 2026 06:07 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Thu, 17 Sep 2026 06:07 AM IST
सार

Box Office Disaster of 2026: साल 2026 का नौवां महीना भी जल्द खत्म होने वाला है। इन नौ महीनों में सिनेमाघरों में कई फिल्में आईं, जिनमें से कुछ हिट हुईं तो कुछ फ्लॉप हुईं। इस खबर में जानिए उन फिल्मों के बारे में, जो इस साल थिएटर तक दर्शकों को खींचने में असफल रहीं।

विज्ञापन
Box Office Disaster From Rajasaab Alpha Toxic To Haiwaan These Movies Flop In 2026
2026 की फ्लॉप फिल्में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सिनेमा के लिए साल 2026 उम्मीदों से भरा हुआ था। बड़े सितारे, भारी-भरकम बजट, शानदार स्टारकास्ट और चर्चित फ्रेंचाइजी फिल्मों ने दर्शकों के बीच उत्साह पैदा किया। लेकिन जैसे-जैसे साल आगे बढ़ा, बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों की चमक फीकी पड़ती नजर आई।
विज्ञापन


जनवरी से सितंबर तक रिलीज हुई कई चर्चित फिल्मों ने निर्माताओं और सितारों की उम्मीदों को झटका दिया। खास बात यह रही कि इनमें सिर्फ नए कलाकारों की फिल्में नहीं, बल्कि सुपरस्टार्स और बड़े प्रोडक्शन हाउस की फिल्में भी शामिल रहीं।
विज्ञापन


ऐसे में सवाल उठने लगा कि क्या दर्शकों का टेस्ट तेजी से बदल रहा है या फिर बड़े बजट की फिल्मों में पुराना फॉर्मूला अब काम नहीं कर रहा? आइए जानते हैं जनवरी से सितंबर तक की उन फिल्मों के बारे में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Box Office Disaster From Rajasaab Alpha Toxic To Haiwaan These Movies Flop In 2026
द राजा साब - फोटो : इंस्टाग्राम
1. द राजा साब (208 करोड़ रुपये)
साल की शुरुआत यानी जनवरी में प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' आई। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता थी, क्योंकि इसमें प्रभास एक अलग तरह के अवतार में नजर आए। बड़े बजट और स्टार पावर के बावजूद फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।

आईएमडीबी के अनुसार, 'द राजा साब' 350 करोड़ के बजट में बनी थी और इसने वर्ल्डवाइड सिर्फ 208 करोड़ रुपये का ही बिजनेस किया और साल की पहली फ्लॉप साबित हुई।

Box Office Disaster From Rajasaab Alpha Toxic To Haiwaan These Movies Flop In 2026
ओ रोमियो - फोटो : इंस्टाग्राम-@shahidkapoor
2. ओ रोमियो (72.99 करोड़ रुपये)
फरवरी में विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो' रिलीज हुई। फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की जोड़ी नजर आई। विशाल भारद्वाज जैसे निर्देशक और मजबूत स्टारकास्ट के कारण फिल्म को लेकर काफी चर्चा थी। फिल्म की कहानी, माहौल को लेकर दर्शकों की उम्मीदें ऊंची थीं। हालांकि, रिलीज के बाद इसे मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं और बॉक्स ऑफिस पर भी यह उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी।

सैकनिल्क के अनुसार, 100 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने सिर्फ 72.99 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। 

Box Office Disaster From Rajasaab Alpha Toxic To Haiwaan These Movies Flop In 2026
उस्ताद भगत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
3. उस्ताद भगत सिंह (96.2 करोड़ रुपये)
मार्च में पवन कल्याण स्टारर 'उस्ताद भगत सिंह' सिनेमाघरों में आई। फिल्म को लेकर साउथ इंडियन सिनेमा के फैंस में खासा उत्साह था। पवन कल्याण की लोकप्रियता और एक्शन फिल्मों की मजबूत फैन फॉलोइंग के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल नहीं कर सकी। यह फिल्म उन फिल्मों में शामिल रही, जो इस साल डिजास्टर साबित हुईं हैं।
फिल्म की कहानी ने यह भी दिखाया कि आज के दर्शक सिर्फ बड़े स्टार या बड़े एक्शन सीक्वेंस के आधार पर फिल्म देखने का फैसला नहीं करते। कहानी, स्क्रीनप्ले और भावनात्मक जुड़ाव भी उतना ही महत्वपूर्ण हो चुका है।

आईएमडीबी के मुताबिक, 150 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में सिर्फ 96.2 करोड़ रुपये का ही बिजनेस किया था।

Box Office Disaster From Rajasaab Alpha Toxic To Haiwaan These Movies Flop In 2026
डकैत - फोटो : सोशल मीडिया
4. डकैत - एक प्रेम कथा (56.14 करोड़ रुपये)
अप्रैल में 'डकैत - एक प्रेम कथा' रिलीज हुई। आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर स्टारर इस फिल्म को एक अलग तरह की एक्शन-रोमांटिक कहानी के रूप में पेश किया गया था। फिल्म की कहानी और कलाकारों की मौजूदगी के बावजूद इसे बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिली।
फिल्म की असफलता से यह साफ हुआ कि आज के दौर में सिर्फ कहानी का आइडिया काफी नहीं है, बल्कि उसकी प्रेजेंटेशन और मार्केटिंग भी सफलता में अहम भूमिका निभाती है।

सैकनिल्क के मुताबिक लगभग 70 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने सिर्फ 56.14 करोड़ रुपये का ही बिजनेस किया।

Box Office Disaster From Rajasaab Alpha Toxic To Haiwaan These Movies Flop In 2026
फिल्म 'एक दिन' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
5. एक दिन (5.50 करोड़ रुपये)
मई में आमिर खान के लाडले जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' आई। ऐसे में दर्शकों को थोड़ी उम्मीद थी कि उन्हें इसमें कुछ नया देखने को मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ना तो बॉलीवुड सुपरस्टार के बेटे दर्शकों को खींचने में सफल रहे और ना ही साउथ की स्टार एक्ट्रेस।

लगभग 18 से 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में सिर्फ 5.50 करोड़ का ही बिजनेस किया और यह भी डिजास्टर साबित हुई। 

Box Office Disaster From Rajasaab Alpha Toxic To Haiwaan These Movies Flop In 2026
कॉकटेल 2 - फोटो : X
6. है जवानी तो इश्क होना है (51 करोड़ रुपये)
जून में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े अभिनीत फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' रिलीज हुई। 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म से सभी को बहुत उम्मीदें थी पर यह फ्लॉप साबित हुई। भले ही इसने देशभर में 51 करोड़ रुपये कमाए पर इसकी स्टारकास्ट और लागत से और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी।

करीबन 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने देशभर में 51 करोड़ का बिजनेस किया।

Box Office Disaster From Rajasaab Alpha Toxic To Haiwaan These Movies Flop In 2026
फिल्म 'अल्फा' की स्टार कास्ट - फोटो : एक्स (ट्विटर)
7. अल्फा (98.9 करोड़ रुपये)
जुलाई में 'अल्फा' जैसी बहुप्रतीक्षित फिल्म से दर्शकों और इंडस्ट्री को काफी उम्मीदें थीं। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स से जुड़े होने के चलते इस फिल्म का नाम पहले ही बड़े प्रोजेक्ट्स की सूची में शामिल था लेकिन बड़े फ्रेंचाइजी नामों के बावजूद किसी फिल्म की सफलता सुनिश्चित नहीं होती।

आईएमडीबी के अनुसार, 130 करोड़ रुपये के बजट में बनी आलिया-शरवरी और बॉबी अभिनीत इस फिल्म ने दुनियाभर में सिर्फ 98.9 करोड़ का ही बिजनेस किया।

Box Office Disaster From Rajasaab Alpha Toxic To Haiwaan These Movies Flop In 2026
टॉक्सिक - फोटो : सोशल मीडिया
8. टॉक्सिक (312 करोड़ रुपये*)
अगस्त में यश स्टारर 'टॉक्सिक' को लेकर जबरदस्त चर्चा रही। 'केजीएफ' के बाद यश की लोकप्रियता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ी है और ऐसे में 'टॉक्सिक' से काफी बड़ी उम्मीदें थीं। फिल्म का स्केल, एक्शन और विजुअल प्रेजेंटेशन इसकी सबसे बड़ी खासियतों में गिने जा रहे थे। लेकिन बड़े स्टार की फिल्म होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर आते ही फ्लॉप हो गई थी। पहले दिन 100 करोड़ कमाने वाली इस फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 312 करोड़ का कारोबार किया।

450 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अब तक देशभर में मात्र 249 करोड़ ही कमा पाई है। अभी इसकी कमाई लाखों में जारी है।

Box Office Disaster From Rajasaab Alpha Toxic To Haiwaan These Movies Flop In 2026
हैवान - फोटो : यूट्यूब@KVNproductions
9. हैवान (9.20 करोड़ रुपये*)
सितंबर आते-आते बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों के प्रदर्शन ने इंडस्ट्री को सोचने पर मजबूर कर दिया। 'हैवान' भी उन फिल्मों की सूची में शामिल हो रही है, जिनसे उम्मीदें थीं। अक्षय कुमार और सैफ अली खान जैसे बड़े कलाकार होने के बाद भी यह दर्शकों के बीच वैसा उत्साह नहीं बन पाई जौसा सोचा गया था।

लगभग 150 करोड़ के बजट में बनी यह 'हैवान' 11 सितंबर को रिलीज हुई है और इसने अभी तक सिर्फ 9.20 करोड़ का ही बिजनेस किया है। अभी इसकी कमाई लाखों में जारी है।

क्यों नहीं चल रहीं बड़े बजट की फिल्में?
  • स्टार पावर का असर कम होना
  • कमजोर स्क्रीनप्ले
  • फ्रेंचाइजी पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता
  • ओटीटी और बदलता दर्शक
  • नई कहानियाें की कमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed