फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Border 2 Actor Ahan Shetty father Suniel Shetty Happy and nervous

'बॉर्डर 2' को लेकर क्यों घबराए हुए हैं सुनील शेट्टी? बेटे अहान को लेकर बताई खास बात

Fri, 23 Jan 2026 10:59 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 23 Jan 2026 10:59 AM IST
सार

Suniel Shetty On Border 2: सुनील शेट्टी ने फिल्म 'बॉर्डर 2' के रिलीज होने पर बताया कि वह इसे लेकर थोड़ा खुश और थोड़ा घबराए हुए हैं। उन्होंने इसकी वजह बताई है।

विज्ञापन
Border 2 Actor Ahan Shetty father Suniel Shetty Happy and nervous
सुनील शेट्टी, अहान शेट्टी - फोटो : एएनआई, इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर लंबे समय से दर्शकों का इंतजार आज खत्म हो गया है। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह फिल्म कई वजहों से खास है। यह सिर्फ 'बॉर्डर' की यादों को पर्दे पर नहीं ला रही है बल्कि अहान शेट्टी इस फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं। इसे लेकर जहां दर्शकों में उत्साह देखा जा रहा है वहीं अहान शेट्टी के परिवार के लोग खुश हैं और घबराए हुए हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Asian News International (@ani_trending)

विज्ञापन

सुरक्षित हाथों में हैं अहान शेट्टी
सुनील शेट्टी ने फिल्म 'बॉर्डर' में भैरव सिंह का किरदार निभाया था। उन्होंने बताया है कि वह इस लम्हे को एक पिता और एक अभिनेता के तौर पर कैसे महसूस कर रहे हैं। एएनआई से बातचीत में सुनील शेट्टी ने बताया 'आज एक यादगार और भावुक पल है। आप जानते हैं कि बॉर्डर सनी पा और अक्षय कुमार के साथ शुरू हुई थी। अब इसका दूसरा हिस्सा आया है। मैं अहान को लेकर उत्साहित हूं क्योंकि वह सही हाथों में है। इस फिल्म की कहानी निधि दत्ता ने लिखी है। अहान ने सनी, वरुण और दिलजीत के साथ मिलकर काम किया है। इसलिए लगता है कि वह सुरक्षित हाथों में है।'

Border 2 Actor Ahan Shetty father Suniel Shetty Happy and nervous
'बॉर्डर 2' - फोटो : सोशल मीडिया
नर्वस हैं सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी ने आगे कहा 'अगर सब कुछ ठीक रहा, तो यह उनके लिए बहुत फायदेमंद होगा। आप जो काम करते हैं, उससे प्यार करना जरूरी है। सफलता के नजरिए से, मुझे लगता है कि हम सेफ हैं। यह एक अच्छी फिल्म है। धुरंधर के बाद, यह देशभक्ति और सिनेमा के लिए एक बूस्ट है। इसलिए, मैं नर्वस भी हूं और खुश भी हूं।'

पहले ही दिन 'बॉर्डर 2' को लगा झटका! इस वजह से मुंबई में रद्द हुए सुबह के शो; दर्शक हुए निराश
विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट
'बॉर्डर 2' का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। इसमें सनी देओल लीड रोल में वापसी कर रहे हैं। वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ ने भी इसमें अदाकारी की है। यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed