फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Border 2 morning show canceled in mumbai due not reachign the film content in cinemas

पहले ही दिन 'बॉर्डर 2' को लगा झटका! इस वजह से मुंबई में रद्द हुए सुबह के शो; दर्शक हुए निराश

Fri, 23 Jan 2026 10:08 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 23 Jan 2026 10:08 AM IST
सार

Border 2: फिल्म 'बॉर्डर 2' को रिलीज के पहले ही दिन बड़ा झटका लगा है। मुंबई में इसके सुबह के शो रद्द कर दिए गए हैं। इससे फैंस निराश हैं।

विज्ञापन
Border 2 morning show canceled in mumbai due not reachign the film content in cinemas
बॉर्डर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

काफी इंतजार के बाद फिल्म 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 23 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म को शुरुआत में ही एक झटका लगा है। मुंबई समेत देश के कई हिस्सों के सिनेमाघरों में फिल्म के पहुंचने में देरी हुई। इसलिए सुबह के शो रद्द कर दिए गए। शो रद्द होने से कई फैंस निराश हो गए।
विज्ञापन

रद्द हुआ सुबह का शो
मुंबई के एक सिनेमा में सुबह के शो कैंसिल कर दिए गए क्योंकि इसे फिल्म समय पर नहीं मिली। जो फैंस सुबह 7.30 बजे और 8 बजे तक पहुंच गए थे, उन्हें बताया गया कि स्क्रीनिंग तय समय पर नहीं होगी। थिएटर मैनेजमेंट ने फिल्म के कंटेंट आने में देरी को शो रद्द होने की वजह बताया। टिकट खरीदने वालों के साथ शेयर किए गए एक मैसेज में कहा गया कि शो को दोबारा दिखाया जाएगा।
सिनेमाघरों के पास मौजूद दर्शकों ने दिन का पहला शो छूट जाने पर निराशा जताई। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही कोई समाधान निकलेगा ताकि वे फिल्म को रिलीज के दिन ही देख सकें।

यह भी पढ़ें: सात मिनट में बना गाना, इस वजह से रिप्लेस हुए संजय दत्त; 'बॉर्डर 2' देखने से पहले पढ़ें 'बॉर्डर' के किस्से
विज्ञापन
विज्ञापन

Border 2 morning show canceled in mumbai due not reachign the film content in cinemas
बॉर्डर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
सनी देओल ने की वॉर फ्रेंचाइजी में वापसी
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'बॉर्डर 2' से सनी देओल ने वॉर फ्रेंचाइजी में वापसी की है। इसमें वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म ने रिलीज से पहले काफी सुर्खियां बटोरी हैं।

कैमियो में नजर आएंगे ये कलाकार
'बॉर्डर 2' जेपी दत्ता की 1997 की ब्लॉकबस्टर 'बॉर्डर' का सीक्वल है। यह 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी और सुदेश बेरी भी कैमियो रोल में नजर आएंगे। इन लोगों को डिजिटल डी-एजिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके फिर से बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed