फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Boney Kapoor talks about salman khan said he is big hearted warm hearted and i love him and respects him

Boney Kapoor: बोनी कपूर के लिए सलमान खान हैं खास, बोले- आज अर्जुन जो है उन्हीं की वजह से है

Tue, 02 Apr 2024 09:12 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 02 Apr 2024 09:12 AM IST
सार

बोनी कपूर बॉलीवुड में अपनी ईमानदारी और बेबाकी के लिए मशहूर हैं। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, 'आज चाहे अर्जुन कपूर और सलमान खान के रिश्ते तनावपूर्ण हों, लेकिन अर्जुन आज जो भी हैं उसका क्रेडिट मैं सलमान को देना चाहूंगा।

विज्ञापन
Boney Kapoor talks about salman khan said he is big hearted warm hearted and i love him and respects him
सलमान खान अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार


विज्ञापन
फिल्म निर्माता बोनी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मैदान' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। बोनी की इस फिल्म में अजय देवगन और प्रियामणि अहम भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। बोनी कपूर इस फिल्म की प्रमोशन में जी-जान से जुटे हुए हैं। पिछले दिनों वे एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म 'मैदान' के अलावा अपने बेटे अर्जुन कपूर और सलमान खान के रिश्तों पर भी बातें करते दिखाई दिए। 

अर्जुन को हीरो बनने के लिए किया प्रेरित 
बोनी कपूर बॉलीवुड में अपनी ईमानदारी और बेबाकी के लिए मशहूर हैं। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, 'आज चाहे अर्जुन कपूर और सलमान खान के रिश्ते तनावपूर्ण हों, लेकिन अर्जुन आज जो भी हैं उसका क्रेडिट मैं सलमान को देना चाहूंगा। मुझे कभी नहीं लगता था कि अर्जुन हीरो बनना चाहते हैं। सलमान खान वो पहले शख्स हैं जिन्होंने मुझे फोन करके कहा था कि अर्जुन हीरो बनेगा।' 
विज्ञापन


Box Office Collection: चौथे दिन सुस्त पड़ी क्रू-गॉडजिला x कॉन्ग की रफ्तार, ऐसा रहा बाकी फिल्मों का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन को किया गाइड 
बोनी कपूर अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'अर्जुन उन दिनों काफी हेल्दी हुआ करते थे। सलमान ने अर्जुन की काफी मदद की है। उन्होंने ठान लिया था कि वे अर्जुन को फिट बनाएंगे और ये बिल्कुल भी आसान नहीं था, लेकिन सलमान ने ठान लिया था तो कर दिखाया। आप गौर करेंगे तो देखेंगे अर्जुन के ग्रोथ में सलमान का हाथ है। अर्जुन की फिल्में और उनका फिल्मी करियर भी सलमान से काफी प्रभावित है। वो सलमान ही हैं जिन्होंने अर्जुन को फिटनेस का महत्व बताया है।'

इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं कॉमेडी किंग कपिल शर्मा

सलमान हैं बड़े दिलवाले 
बोनी कपूर से जब पूछा गया कि अर्जुन कपूर और सलमान खान के बीच अब पहले जैसे संबंध नहीं रहे क्या इसका असर उनके और सलमान के रिश्तों पर भी पड़ा है। इस सवाल के जवाब में बोनी कपूर ने कहते हैं, 'नहीं, बिल्कुल नहीं। मेरे और सलमान के रिश्ते अब भी पहले जैसा ही है। उसमें कोई बदलाव नहीं आया है। मैं अब भी उन्हें प्यार करता हूं। मुझे अब भी लगता है कि उन जैसे बहुत कम लोग हैं। आप जानते हैं कि वह बड़े दिल वाले हैं और उनसे जब भी मिलिए वे गर्मजोशी से मिलते हैं। वे मुझे अब भी उतना ही सम्मान देते हैं जितना पहले देते थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed