फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   boney kapoor shocking transformation loses 26 kilos weight look slim pictures goes viral

Boney Kapoor: बिना जिम किए बोनी कपूर ने घटा लिया 26 किलो वजन, फैंस रह गए दंग; देखें तस्वीरें

Wed, 23 Jul 2025 11:20 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 23 Jul 2025 11:20 AM IST
सार

Boney Kapoor Transformation: बोनी कपूर की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं जिनमें वो एकदम स्लिम लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने करीब 26 किलो वजन घटा लिया है।

विज्ञापन
boney kapoor shocking transformation loses 26 kilos weight look slim pictures goes viral
बोनी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम- @boney.kapoor

विस्तार

बॉलीवुड निर्माता बोनी कपूर इन दिनों अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियों में हैं। जहां पहले बोनी का वजन काफी ज्यादा था, वहीं अब वो एकदम स्लिम लुक में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी हालिया तस्वीरें देखकर लोग भी हैरान रह गए हैं कि आखिरकार बोनी ने इतना वजन घटाया कैसे। 
विज्ञापन


26 किलो वजन किया कम
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिना किसी जिम ट्रेनिंग के, बिना डंबल उठाए, बोनी कपूर के 26 किलो वजन घटा लिया है। खास बात ये है कि जहां आमतौर पर सेलेब्स फिटनेस के लिए पर्सनल ट्रेनर और कड़े वर्कआउट का सहारा लेते हैं, वहीं बोनी ने अपनी खाने-पीने की आदतों में बदलाव किया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)




ये खबर भी पढ़ें: Himesh Reshammiya Birthday: हिमेश रेशमिया की कॉन्ट्रोवर्सी, 'आशिक बनाया आपने' से आशा भोसले तक

रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने रात का खाना पूरी तरह छोड़ दिया और डिनर की जगह सिर्फ सूप लेना शुरू किया। वहीं सुबह का नाश्ता सीमित रखते हुए उन्होंने सिर्फ जूस और ज्वार की रोटी को ही अपनाया। कोई खास एक्सरसाइज या योग दिनचर्या उन्होंने नहीं किया। यानी उन्होंने वजन सिर्फ डाइट को कंट्रोल में रखकर घटाया।

वजन घटाने को लेकर बोनी ने क्या कहा था?
बोनी कपूर ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी इस जर्नी के बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू में बताया था कि बदलाव का ये सिलसिला तब शुरू हुआ, जब उन्हें अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी की कही एक बात याद आई। श्रीदेवी चाहती थीं कि बोनी सबसे पहले वजन घटाएं और फिर हेयर ट्रांसप्लांट कराएं। हालांकि इससे पहले बोनी ये सब कर पाते उससे पहले ही श्रीदेवी दुनिया के अलविदा कह गईं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)




श्रीदेवी की तस्वीर को किया शेयर 
इसी बीच प्रोड्यूसर ने अपनी दिवंगत पत्नी को एक बार फिर याद किया है। उन्होंने श्रीदेवी की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'वो मुझे देख रही हैं और मुस्कुरा रही हैं। ये हमारी शादी के पहले की तस्वीर है।' बता दें बोनी अक्सर अपनी और श्रीदेवी की पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करके उन्हें याद करते रहते हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed