फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Zwigato: Kapil Sharma Film trailer release date the delivery boy story is set to on 1 march

Zwigato: उबड़-खाबड़ रास्तों से गुजरकर ऑर्डर देने आ रहे कपिल शर्मा, इस दिन रिलीज होगा 'ज्विगाटो' का ट्रेलर

Mon, 27 Feb 2023 02:34 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 27 Feb 2023 02:34 PM IST
सार

कपिल शर्मा की 'ज्विगाटो' एक ऐसे शख्स के बारे में है, जो कोरोना के दौरान अपनी नौकरी खो देता है और फिर फूड डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता है।  

विज्ञापन
Zwigato: Kapil Sharma Film trailer release date the delivery boy story is set to on 1 march
ज्विगाटो - फोटो : insta

विस्तार

हर भारतीय के दिल में बसे कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपना दम दिखाने के लिए तैयार हैं। कपल अपनी आने वाली फिल्म 'ज्विगाटो' के साथ आपका ऑर्डर समय पर डिलीवर करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कपिल ने हाल ही में फिल्म के नए पोस्टर साझा किए, जिसमें उनके किरदार की झलक दिखाई दे रही है। इसके साथ ही इन पोस्टर्स में फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है।

विज्ञापन

Zwigato: Kapil Sharma Film trailer release date the delivery boy story is set to on 1 march
ज्विगाटो - फोटो : social media

इस दिन मानस से होगी मुलाकात
फिल्म में, कॉमेडियन एक डिलीवरी बॉय मानस की भूमिका निभाते नजर आएंगे और नए पोस्टर में उनके काम की झलक दिखाई दे रही है। 'ज्विगाटो' में कपिल पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में नजर आने वाले हैं। अभिनेता ने अपने साथ-साथ फिल्म में उनके साथ नजर आने वाली अभिनेत्री शहाना गोस्वामी से भी लोगों को मिलवाया है। फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, 'मिलिए मानस से, आगे का रास्ता कितना भी उबड़-खाबड़ क्यों न हो, यह आपका ऑर्डर टाइम पर डिलीवर कर देंगे। 1 मार्च को ट्रेलर आउट!'
Kiara Advani: कियारा आडवाणी का यह लुक देख सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स, पूछा- रिसेप्शन की ड्रेस अब डिलीवर हुई

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

विज्ञापन
विज्ञापन

Zwigato: Kapil Sharma Film trailer release date the delivery boy story is set to on 1 march
कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो - फोटो : इंस्टाग्राम

जीवन कठिन..मगर मुस्कान हिट
प्रतिमा के रूप में अपने आप को लोगों से मिलवाते हुए अभिनेत्री ने लिखा, 'प्रतिमा से मिलें... जीवन कठिन है लेकिन इनकी फाइव-स्टार जैसी मुस्कान जिंदगी का सफर आसन करती है। ट्रेलर 1 मार्च को रिलीज होगा और फिल्म सिनेमाघरों में 17 मार्च को आएगी।' इस फिल्म से कपिल का लुक काफी समय पहले ही सामने आ गया था, जिसमें वह एक डिलीवरी ब्वॉय की भूमिका में दिखे थे। कपिल शर्मा के सभी फैंस उन्हें इस लुक में देखने लिए काफी एक्साइटेड हैं। 
Kangana Ranaut: फिल्म माफियाओं पर फूटा कंगना का गुस्सा, बोलीं- मैं हीरो के बुलाने पर उनके कमरों में नहीं जाती

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shahana Goswami (@shahanagoswami)

विज्ञापन

Zwigato: Kapil Sharma Film trailer release date the delivery boy story is set to on 1 march
कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो - फोटो : सोशल मीडिया

डिलीवरी बॉय के संघर्षों की कहानी है 'ज्विगाटो'
फिल्म एक ऐसे शख्स की कहानी है, जो कोविड-19 के दौरान अपनी नौकरी खो देता है और फिर फूड डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता है।  हमेशा लोगों को हंसाने वाले कॉमेडियन इस फिल्म में एक आम इंसान की भूमिका में दिखाई देंगे, जो जिंदगी की परेशानियों का सामना कर रहा है। फिल्म में एक्ट्रेस शहाना गोस्वामी कपिल शर्मा की पत्नी के रूप में दिखाई देंगी। यह फिल्म 17 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में आएगी।  
Hrithik Roshan-Saba Azad: लीक हुआ ऋतिक और सबा का प्राइवेट मोमेंट! देखें किस करते स्टार्स का वायरल वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed