Zeenat Aman: 'मैंने खुद को कभी खूबसूरत नहीं पाया', जीनत अमान ने बताए खूबसूरती के मायने
Veteran Bollywood Actress: मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी खूबसूरती को लेकर एक लंबा पोस्ट किया है। जिस पर सेलेब्स ने भी कमेंट कर अपनी राय पेश की है।
विस्तार
जीनत, जिन्होंने अपने लुक और ग्लैमर से लोगों की नजरों में खूबसूरती के मायने बदल दिए। उन्होंने आज इंस्टाग्राम पर अपनी यंग एज की एक तस्वीर साझा की और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'जब वे अपनी पुरानी तस्वीरें देखती हैं, तो सोचती हैं कि वे 'इतनी बुरी नहीं थीं।' जीनत की इस पोस्ट पर टिस्का चोपड़ा ने कमेंट कर लिखा, 'शब्द जो एक गर्म बुद्धिमान शक्तिशाली नदी की तरह बहते हैं', वहीं कई फैंस ने लाल दिल वाला और फायर इमोजी बरसाए हैं।'
जीनत ने आगे लिखा, 'उन्होंने खुद को कभी खूबसूरत नहीं समझा, हालांकि उन्होंने दूसरों की सुंदरता को स्वीकार करना सीखा। उन्होंने सुंदर विशेषाधिकार शब्द सुना और माना कि उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया। जीनत ने कहा कि दुनिया कठिन हो सकती है और उन्होंने कम उम्र में ही सीख लिया था कि जिंदगी में टिकने के लिए हर फायदे का इस्तेमाल करना चाहिए।'
जीनत अमान ने आगे बताया, 'उन्होंने एक सौंदर्य प्रतियोगिता जीती थी, देश के बड़े निर्देशकों ने उन्हें मुख्य अभिनेत्री चुना और उन्हें '... सिंबल' के रूप में सराहा गया। फिर भी, वे अपनी शारीरिक सुंदरता को पूरी तरह स्वीकार नहीं कर पाईं। शायद वे सुंदरता को दिखाने में ज्यादा उलझ गई थीं, या शायद इस तरह के ध्यान ने उनके आत्म-सम्मान को प्रभावित किया। या फिर उन्हें डर था कि खुद को सुंदर मानना घमंड जैसा होगा।'
जीनत ने आगे लिखा, 'उनके पास सुंदरता के कोई सख्त मानक नहीं हैं। वे अपने आस पास हर समय खूबसूरत लोगों को देखती हैं, लेकिन ज्यादातर लोग खुद को सुंदर नहीं मानते। वे कहती हैं कि हर तारीफ का जवाब लोग अपनी किसी कमी की ओर ले जाते हैं। जीनत का मानना है कि शारीरिक सुंदरता तब तक अधूरी है, जब तक उसे आत्मविश्वास के साथ स्वीकार न किया जाए। उन्होंने सलाह दी कि अगर आप सचमुच सुंदर महसूस करना चाहते हैं, तो खुद को उस नजरिए से देखें, जो आपसे प्यार करता है। तब आप अपनी खूबसूरती को देख और महसूस कर पाएंगे। कोई क्रीम या फेसलिफ्ट उस प्यार का मुकाबला नहीं कर सकता।'