{"_id":"5e0595088ebc3e88137e9521","slug":"zee5-released-the-teaser-of-its-upcoming-original-series-state-of-siege-26-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और 26\/11, अब एनएसजी की कार्रवाई से रूबरू कराएगी ये वेब सीरीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक और 26/11, अब एनएसजी की कार्रवाई से रूबरू कराएगी ये वेब सीरीज
Fri, 27 Dec 2019 10:53 AM IST
Avinash Pal
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 27 Dec 2019 10:53 AM IST
विज्ञापन
स्टेट ऑफ सीज : 26/11
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2008 में मुंबई में हुए 26/11 के नरसंहार को सिनेमाई रूप में दर्शकों के सामने परोसने की एक और कोशिश सामने आई है। स्टेट ऑफ सीज : 26/11 के नाम से बनी इस वेब सीरीज को उस घटना के दौरान हुई एनएसजी (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) की कार्रवाई को केंद्र में रखकर बनाया गया है। इस वेब सीरीज की कहानी संदीप उन्निथन की लिखी हुई किताब ब्लैक टॉर्नेडो पर आधारित है।
विज्ञापन
अमेरिकन निर्देशक मैथ्यू ल्यूटवाइलर के निर्देशन में बनी इस सीरीज के प्रीमियर के लिए पहले तारीख 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस मुकर्रर की गई थी। उस दिन रविवार होने की वजह से अब इसका प्रीमियर शुक्रवार 24 जनवरी को होगा। भारत के इतिहास में तारीख 26/11 खूनी अक्षरों से लिखी होने के कारण कभी भुलाई नहीं जा सकती। साल 2008 में मुंबई में हुए नरसंहार से पूरा भारत दहल गया था।
विज्ञापन
वैसे तो हम हर साल इसी दिन घटना में शहीद हुए लोगों को अपनी ओर से श्रद्धांजलि देते ही हैं। लेकिन, समय-समय पर सिनेमा भी हमें इन शहीदों की याद दिलाता रहता है। जी5 की इस वेब सीरीज से पहले भी 26/11 की घटना के अलग-अलग पहलुओं पर 13 डॉक्यूमेंट्रीज, पांच फीचर फिल्में और दो शॉर्ट फिल्में बन चुकी हैं। साथ ही दो किताबें भी लिखी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
इस मुद्दे पर पांच फीचर फिल्मों में सबसे पहले 2009 में अंग्रेजी फिल्म 'टेरर इन मुंबई' बनी। फिर इस पर हिंदी फिल्म निर्माता रामगोपाल वर्मा ने भी हाथ आजमाए। उन्होंने फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर को लेकर सन् 2013 में 'द अटैक्स ऑफ 26/11' बनाई। इसके दो साल बाद ही फ्रांसीसी निर्देशक और स्क्रीनराइटर निकोलस साडा ने इस घटना से अपना पहलू लेकर सन् 2015 में फिल्म 'ताज महल' बनाई। फिर सन् 2017 में होटल ताज के अंदर फंसे कुछ विदेशी पर्यटकों को ध्यान में रखकर अंग्रेजी फिल्म 'वन लैस गॉड' बनाई गई। इसके बाद हाल ही में इसी साल ऑस्ट्रेलियन निर्देशक एंथनी मारस ने हॉलीवुड अभिनेता देव पटेल को लेकर फिल्म 'होटल मुंबई' बनाई।