चिंताजनक: जरीन खान की मां आईसीयू में भर्ती, एक्ट्रेस ने फैंस से की प्रार्थना करने की अपील
- एक्ट्रेस जरीन खान की मां आईसीयू में भर्ती।
- एक्ट्रेस ने पोस्ट के जरिए फैंस को दी जानकारी।
- फिल्म 'वीर' से जरीन खान ने किया था डेब्यू।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ आएदिन तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन इन दिनों एक्ट्रेस ने फैंस से उनकी मां के लिए दुआएं मांगने के लिए कहा है। कुछ समय से जरीन की मां की तबीयत कुछ ठीक नहीं चल रही है। अब उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जरीन खान की मां आईसीयू में एडमिट हैं और एक्ट्रेस उनका खास ख्याल रख रही हैं। लेकिन वो काफी परेशान भी चल रही हैं। इस मुश्किल घड़ी में जरीन खान ने अपने फैंस से दुआ करने की अपील की है। अपनी मां की तबीयत बिगड़ने की जानकारी जरीन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करते हुए दी है।
एक्ट्रेस ने स्टोरी में लिखा, 'मेरी मां फिर से अस्पताल में भर्ती हैं और आईसीयू में हैं। कृपया उन्हें अपनी दुआओं में याद रहिए।' एक्ट्रेस के इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस ने उनकी मां के जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थन की और जरीन को हिम्मत रखने के लिए कहा। बता दें, इससे पहले जरीन के जन्मदिन पर भी उनकी मां की तबीयत काफी खराब हो गई थी। तब भी उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था।
जरीन खान बड़े ही संघर्षों के बाद आज इस मुकाम तक पहुंची हैं। उन्होंने अपनी मां और बहन का हमेशा ध्यान रखा है। जरीन ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'एक दिन अचानक मेरे पिता हम सबको छोड़कर चले गए। हमारे पास पैसे नहीं थे और ना ही हम बड़े खानदान से थे। मेरी मां टूट गई थीं, लेकिन मैंने उन्हें समझाया कि कुछ नहीं होगा, मैं सब देख लूंगी।'
जरीन खान ने सलमान खान की फिल्म 'वीर' से डेब्यू किया था। जरीन के डेब्यू के दौरान उनके लुक्स को कैटरीना कैफ से काफी कम्पेयर किया गया था। जरीन इन दिनों हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू और पंजाबी फिल्मों में भी काम कर रही हैं। जरीन खान आखिरी बार फिल्म ‘हम भी अकेले, तुम भी अकेले में नजर आई हैं। ये फिल्म समलैंगिकों पर बनी थी। जरीन ने फिल्म में लेस्बियन का किरदार निभाया था।