फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Zareen Khan Granted Interim Bail in 2018 Cheating Case in Kolkata Ban on leaving country without permission

Zareen Khan: जरीन खान को धोखाधड़ी मामले में मिली अंतरिम जमानत, बिना इजाजत देश से बाहर नहीं जा पाएंगी अभिनेत्री

Tue, 12 Dec 2023 12:47 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 12 Dec 2023 12:47 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान धोखाधड़ी के एक मामले में कोलकाता की एक अदालत में पेश हुईं और उन्हें अंतरिम जमानत दे दी गई।

विज्ञापन
Zareen Khan Granted Interim Bail in 2018 Cheating Case in Kolkata Ban on leaving country without permission
जरीन खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान धोखाधड़ी के एक मामले में कोलकाता की एक अदालत में पेश हुईं और उन्हें अंतरिम जमानत दे दी गई। वे मुंबई से कोलकाता आईं और सोमवार को अदालत में पेश हुईं। अंतरिम जमानत के साथ ही कोलकाता शहर की एक अदालत ने जरीन खान को यहां नारकेलडांगा पुलिस स्टेशन में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में उनकी अनुमति के बिना विदेश यात्रा नहीं करने का निर्देश दिया। अब वे बिना कोर्ट की इजाजत के देश से बाहर नहीं जा सकती हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

देश से बाहर जाने पर लगी रोक
जरीन खान के वकील को की दलीलों को सुनने के बाद सियालदह अदालत ने अभिनेत्री को 30,000 रुपये के निजी मुचलके पर 26 दिसंबर तक अंतरिम जमानत दे दी और कोलकाता पुलिस से पूर्व अनुमति प्राप्त किए बिना देश छोड़ने पर रोक लगा दी। कोर्ट में पेश होने के दौरान अभिनेत्री ने अपना चेहरा नीले मास्क से ढका हुआ था और काली टोपी पहनी हुई थी। आधार कार्ड से उनकी पहचान होने के बाद सुनवाई शुरू हुई थी।
Fighter: दीपिका पादुकोण ने साझा की 'फाइटर' से करण सिंह ग्रोवर की पहली झलक, सरताज गिल के रूप में जंचे अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला
अभिनेत्री से जुड़ा यह मामला 2018 का है, जब उन्होंने यहां एक दुर्गा पूजा समारोह में प्रदर्शन करने के लिए कथित तौर पर लगभग 12 लाख रुपये की रकम ली थी। हालांकि, वे नहीं आईं, जिसके बाद आयोजकों ने उनके और उसके प्रबंधक के खिलाफ नारकेलडांगा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
Sukesh Chandrasekhar: ठग सुकेश ने फिर लिखा जैकलीन के लिए प्रेम पत्र, कहा- 'तुमसे मिलने को बेकरार हूं बेबी'

विज्ञापन

जारी हुआ था गिरफ्तारी का वारंट
पुलिस ने उनके खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। जरीन खान के खिलाफ पहले भी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था, लेकिन वे कोर्ट में पेश नहीं हुई थीं। इसके बाद अदालत ने उन्हें बिना किसी असफलता के मजिस्ट्रेट के सामने उपस्थित होने का आदेश दिया। हालांकि, अक्तूबर में कोलकाता मजिस्ट्रेट ने यह गिरफ्तारी का वारंट रद्द कर दिया था।
Navin Prabhakar: अगर आपके पुराने दोस्त अब भी आपके साथ हैं, तो यही सफलता का असली सर्टिफिकेट है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed