{"_id":"e895f98ace3cb005c704b1c9cd620a6f","slug":"zareen-khan-angry-with-kaitreena-kaif","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कैटरीना के कारण बिगड़ा मेरा करियर'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘कैटरीना के कारण बिगड़ा मेरा करियर'
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2014 08:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैटरीना कैफ पर एक अभिनेत्री ने खुलकर आरोप लगाया है। इसका वही रिश्ता सलमान के साथ है जो कैटरीना का है।
विज्ञापन
आम तौर पर हीरोइनें इतना खुलकर नहीं बोलतीं, जितना इन दिनों जरीन खान बोल रही हैं। इसमें कोई संदेह नहीं कि जरीन खूबसूरत हैं, लेकिन सब जानते हैं कि कैटरीना कैफ से उनकी शक्ल मिलने के कारण दर्शकों ने उन्हें खास भाव नहीं दिया।
जरीन का यह दुख अब खुल कर सामने आ गया है और उन्होंने कहा है कि फिल्म ‘वीर’ के आने से पहले ही लोगों ने मेरा नुकसान करना शुरू कर दिया था। ‘वीर’ जरीन की पहली फिल्म थी, परंतु इसकी रिलीज के पहले ही मीडिया में यह बात सुर्खियां बन गई थी।
विज्ञापन
सलमान खान ने ‘कैटरीना कैफ की डुप्लिकेट’ को ढूंढ निकाला है। इस बात से जरीन के कैरियर को जो झटका लगा, उससे वह आज तक नहीं उबर सकीं। उनकी उम्र मात्र 26 साल है, परंतु इस बात की संभावनाएं बहुत कम है कि कैटरीना के मैदान में रहते उन्हें वास्तविक पहचान मिल सकेगी।
विज्ञापन
बॉलीवुड में काम की कमी के चलते जरीन ने फिलहाल पंजाबी और तमिल फिल्मों की राह पकड़ी है। वैसे उन्हें उम्मीद है कि आने वाली बॉलीवुड फिल्म ‘अमर मस्ट डाई’ से उनका भला होगा। वैसे फिल्म में राजीव खंडेलवाल उनके हीरो हैं।